CG Vyapam Amin Patwari Syllabus 2025 |  छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी भर्ती सिलेबस 2025

CG Vyapam Amin Patwari Syllabus

CG Vyapam Amin Patwari Syllabus 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) जल्द ही अमीन पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम उसके सिलेबस को अच्छी तरह समझना होता है।

CG Vyapam Amin Patwari Exam Pattern 2025 हम आपको CG व्यापम अमीन पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के विस्तृत सिलेबस की पूरी जानकारी यहाँ दिया गया हैं, ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें। CG Amin Patwari Bharti 2025

CG Vyapam Amin Patwari syllabus 2025 pdf download – यहाँ से डाउनलोड करें

CG Vyapam Amin Patwari Question Paper 2017 Download – Click Here

परीक्षा की जानकारी:

  • पद का नाम: अमीन (AMIN)
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे

यह परीक्षा दो खंडों में विभाजित है: खण्ड ‘अ’ और खण्ड ‘ब’। आइए इन दोनों खंडों के सिलेबस को विस्तार से देखें।

खण्ड – ‘अ’ (कुल अंक: 30)

इस खंड में तीन विषय शामिल हैं, जिनसे कुल 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषयकुल अंक
कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान10
हिन्दी व्याकरण सहित10
सामान्य अंग्रेजी ग्रामर सहित10
कुल (Total)30

खण्ड – ‘ब’ (कुल अंक: 70)

यह खंड 70 अंकों का है और इसमें गणित, मानसिक योग्यता और सामान्य ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

विषयकुल अंक
पाठ्यक्रम गणित20
सामान्य मानसिक योग्यता20
सामान्य ज्ञान30
कुल (Total)70

विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम | CG Vyapam Amin Patwari Syllabus 2025 in Hindi

अब हम हर विषय के उन टॉपिक्स को जानेंगे जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

1. कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान (कुल अंक – 10)

  • कम्प्यूटर का उपयोग: कम्प्यूटर का उपयोग कहाँ-कहाँ एवं किस लिए किया जाता है, इसकी सामान्य जानकारी।
  • कम्प्यूटर के प्रमुख भाग: सी.पी.यू., इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस की सामान्य जानकारी।
  • प्रिंटर के प्रकार: इंकजेट, लेजरजेट एवं अन्य प्रकार के प्रिंटर।
  • इंटरनेट के उपयोग: ई-मेल, डॉक्यूमेंट सर्चिंग, वेबसाइट सर्फिंग, विभिन्न सरकारी विभागों के वेबसाइट की सामान्य जानकारी।
  • एंटीवायरस के उपयोग: कम्प्यूटर वायरस से होने वाले नुकसान एवं कम्प्यूटर वायरस की सामान्य जानकारी।
  • मल्टीमीडिया के उपयोग: ऑडियो, वीडियो एवं टेक्स्ट का उपयोग करने की सामान्य जानकारी।
  • पेनड्राइव/सीडी/डी.व्ही.डी. से संबंधित सामान्य जानकारी।
  • सर्च इंजन: गूगल, यू-ट्यूब की सामान्य जानकारी, सर्च इंजन से वांछित जानकारी कैसे प्राप्त की जाए इसकी सामान्य जानकारी।

2. हिन्दी व्याकरण सहित (कुल अंक – 10)

  • स्वर, व्यंजन, वर्तनी
  • लिंग, वचन, काल
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक
  • समास रचना एवं प्रकार
  • संधि – स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि
  • रस व अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा
  • व्याकरणिक अशुद्धियां
  • शब्द रचना, उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • शब्द प्रकार, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी
  • पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • मुहावरे व लोकोक्तियाँ

3. General English With Grammar (कुल अंक – 10)

  • ENGLISH GRAMMAR:
    • Number, Gender, Articles
    • Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb etc.
    • Use of Some Important Conjunctions
    • Use of Some Important Prepositions
  • TRANSFORMATION OF SENTENCES:
    • Active/Passive Voice
    • Direct/Indirect Narration
  • VOCABULARY:
    • Synonyms/Antonyms
    • One Word Substitution
    • Spellings
    • Proverb, Idioms and Phrases

4. गणित (कुल अंक – 20)

  • इकाई-1
    • प्राकृतिक/पूर्ण/पूर्णांक/परिमेय/अपरिमेय/वास्तविक संख्याओं पर आधारित संक्रियायें।
    • संख्याओं का वर्ग, घन, गुणनखण्ड, वर्गमूल, घनमूल एवं घातांक नियम।
    • महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य।
    • भिन्न संख्या एवं उनकी संक्रिया।
    • औसत, चाल, समय, दूरी।
  • इकाई-2
    • बीजगणित: बीजगणित के मूलभूत नियमों/संक्रियाएँ।
    • एक चर एवं दो चर वाले रैखिक/युगपत समीकरण।
    • औसत, चाल, समय, दूरी।
  • इकाई-3
    • अनुपात-समानुपात।
    • प्रतिशत, क्रय/विक्रय मूल्य, लाभ/हानि।
    • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
  • इकाई-4
    • रेखा एवं कोण।
    • त्रिभुज, चतुर्भुज तथा वृत्त।
    • गोला, बेलन, शंकु, घन, घनाभ।

5. सामान्य मानसिक योग्यता (कुल अंक – 20)

इस भाग में तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। विषमता को पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर श्रेणी, अक्षर अंक और चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, पूछे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएँ, चित्रों का मिलान, विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि।

6. सामान्य ज्ञान (कुल अंक – 30)

  • भारतीय राजनैतिक व्यवस्था एवं संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार, सूचना का अधिकार, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय व्यक्तित्व, लोकतंत्र एवं चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा।
  • भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन: भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाएँ (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं तक के पाठ्यक्रम स्तर तक), भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास 1857 से 1947 तथा 1947 के बाद का घटनाक्रम।
  • भूगोल: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10 वीं तक के स्तर तक सामान्य भूगोल, भारत एवं विश्व का भूगोल।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिप्रेक्ष्य, सकल राष्ट्रीय उत्पादन और प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएँ, कृषि व ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास, भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंक प्रणाली, वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम (छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं के पाठ्यक्रम स्तर तक)।
  • सामान्य विज्ञान: छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10 वीं तक के स्तर तक भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी।
  • समसामयिक घटनाक्रम, खेलकूद, देश विदेश: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम, छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनैतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएँ, खेल, साहित्य, पुरस्कार, सम्मान, परम्परायें, लोकगीत-संगीत, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषय।

उम्मीद है कि इस विस्तृत सिलेबस से आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। अभी से तैयारी शुरू कर दें और सफलता प्राप्त करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chat on WhatsApp