Bemetara PM Shri School Recruitment 2025: बेमेतरा जिले के 12 PM श्री स्कूलों में योग और खेल शिक्षक के पदों पर भर्ती! जानें आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, योग्यता और सैलरी। इस पोस्ट में भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त करें और आज ही आवेदन करें!
Bemetara Yoga Teacher Vacancy 2025: जिला परियोजना कार्यालय, बेमेतरा ने प्रधानमंत्री श्री (PM SHRI) योजना के तहत जिले के 12 प्रतिष्ठित स्कूलों में योग शिक्षक/खेल शिक्षक/प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है।
PM Shri School Bemetara Jobs 2025: यह उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो खेल और योग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देना चाहते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं होगी, चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। तो इस Bemetara Yoga Teacher Recruitment 2025 भर्ती के बारे में सब कुछ विस्तार से जानते हैं।

पीएम श्री स्कूल बेमेतरा भर्ती 2025: Bemetara PM Shri School Recruitment 2025
| भर्ती का विवरण | जानकारी |
| पद का नाम | योग/खेल शिक्षक/प्रशिक्षक |
| कुल पद | 12 |
| मासिक मानदेय (Salary) | ₹ 10,000/- प्रति माह |
| नौकरी का प्रकार | अंशकालीन (Part-time) 31 मार्च 2026 तक |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक) |
| नौकरी का स्थान | बेमेतरा जिला, छत्तीसगढ़ |
| आधिकारिक वेबसाइट | bemetara.gov.in |
किन स्कूलों में कितनी सीटें खाली हैं? (Vacancy Details)
यह भर्ती बेमेतरा जिले के 4 विकासखंडों के 12 अलग-अलग पीएम श्री स्कूलों के लिए है। हर स्कूल में एक पद खाली है। नीचे दी गई टेबल में आप स्कूल का नाम और उसका विकासखंड देख सकते हैं:
| विकासखंड | स्कूल का नाम | पदों की संख्या |
| बेमेतरा | पीएमश्री शास. प्राथ.शाला उघरा | 1 |
| बेमेतरा | पीएमश्री शास. प्राथ. अभ्यास शाला बेमेतरा | 1 |
| बेमेतरा | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा | 1 |
| बेरला | पीएमश्री शासकीय प्राथ.शाला सरदा | 1 |
| बेरला | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेरला | 1 |
| बेरला | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवरबीजा | 1 |
| नवागढ़ | पीएमश्री पीएमश्री शासकीय प्राथ.शाला अमोरा | 1 |
| नवागढ़ | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवागढ़ | 1 |
| नवागढ़ | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मारो | 1 |
| साजा | पीएमश्री पीएमश्री शासकीय प्राथ.शाला घोटवानी | 1 |
| साजा | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल देवकर | 1 |
| साजा | पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल थानखम्हरिया | 1 |
| कुल योग | 12 |
Samagra Shiksha Bemetara Bharti 2025
जरूरी तारीखें (Important Dates)
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |
| पात्र/अपात्र सूची जारी होने की तिथि | 24 अक्टूबर 2025 |
| दावा-आपत्ति करने की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम चयन सूची की घोषणा | जल्द ही सूचित किया जाएगा |
ध्यान दें: अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bemetara.gov.in पर नजर बनाए रखें।
योग्यता, आयु सीमा और सैलरी
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| पद का नाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
| योग/खेल शिक्षक | 1. किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)। 2. शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री (B.P.Ed.)। 3. योग शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री। 4. संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। |
Bemetara PM Shri School Recruitment 2025
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आयु सीमा छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अस्थाई नियुक्ति के नियमों के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
किसी भी उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।
वेतन (Salary)
| पद का नाम | प्रति माह मानदेय |
| योग/खेल शिक्षक/प्रशिक्षक | ₹ 10,000/- (एकमुश्त) |
चयन प्रक्रिया कैसी होगी? (Selection Process)
इस PM Shri School jobs के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट लिस्ट इस प्रकार बनेगी:
- शैक्षणिक योग्यता: 80% अंक।
- कार्य अनुभव: 20% अंक (1 साल के लिए 5 अंक, 2 साल के लिए 10 अंक, 3-4 साल के लिए 15 अंक और 5 साल या उससे अधिक के लिए 20 अंक)।
अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो जिस उम्मीदवार की उम्र ज्यादा होगी, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇Bemetara PM Shri School Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Download Notification PDF | यहां डाउनलोड करें |
| Official Website Link | bemetara.gov.in |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
Bemetara PM Shri School Recruitment 2025
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आपको सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसे अच्छी तरह भरना है और अपनी नई फोटो चिपकानी है। इसके बाद, अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे शैक्षणिक योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि) की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी और 10 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ खुद का पता लिखा एक लिफाफा साथ में संलग्न करें। इन सभी को एक बड़े लिफाफे में डालकर “कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़)” के पते पर 17 अक्टूबर 2025 से पहले केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज दें। ध्यान रखें कि किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है।
Q2. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
Q3. चयन किस आधार पर होगा?
Ans: चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के अंक जोड़े जाएंगे।
Q4. क्या यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है?
Ans: नहीं, यह एक अंशकालीन (part-time) पद है जिसकी नियुक्ति शुरू में 31 मार्च 2026 तक के लिए होगी।
Q5. आवेदन फॉर्म कहाँ से मिलेगा?
Ans: आप आवेदन फॉर्म आधिकारिक विज्ञापन से प्राप्त कर सकते हैं, जो बेमेतरा जिले की वेबसाइट bemetara.gov.in पर उपलब्ध है।

