CG Vyapam ADEO Exam 2025 Answer Key: CG Vyapam ADEO Answer Key 2025 कल, [15-06-2025], छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हमें उम्मीद है कि आप सभी का पेपर अच्छा गया होगा और आप अब बेसब्री से अपने प्रदर्शन का आकलन करने का इंतजार कर रहे होंगे।
CG ADEO Answer Key 2025:आपकी इसी उत्सुकता को समझते हुए, हम आपके लिए लाए हैं इस परीक्षा की एक विस्तृत और संभावित उत्तर कुंजी (Answer Key), जिसे प्रश्न पत्र पर अंकित चिन्हों और गहन विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है। यह उत्तर कुंजी आपको अपने उत्तरों का मिलान करने और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।
Chhattisgarh ADEO Answer Key 2025
इस उत्तर कुंजी में क्या खास है?
- प्रश्न-वार विस्तृत हल: हमने प्रत्येक प्रश्न को उसके विकल्पों के साथ प्रस्तुत किया है, और साथ ही प्रश्न पत्र पर उम्मीदवार द्वारा अंकित संभावित सही उत्तर को भी दर्शाया है।
- सभी भागों का समावेश: इस उत्तर कुंजी में परीक्षा के सभी महत्वपूर्ण भागों – सामान्य अध्ययन, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, आजीविका संबंधित योजनाएँ, पंचायती राज, ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाएँ और सामान्य हिन्दी – को शामिल किया गया है।
- स्पष्ट और समझने योग्य भाषा: हमने जटिल प्रश्नों और उनके उत्तरों को भी सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, ताकि हर उम्मीदवार आसानी से समझ सके।
- विश्लेषण में सहायक: यह उत्तर कुंजी न केवल आपको अपने स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी, बल्कि यह भी समझने में सहायक होगी कि परीक्षा का कठिनाई स्तर कैसा था और किन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
निम्नलिखित खंडों के प्रश्नों के उत्तर यहां पाएं:
- सामान्य अध्ययन (General Studies)
- छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन (General Studies of Chhattisgarh)
- आजीविका संबंधित योजनाएँ (Livelihood Related Schemes)
- पंचायती राज (Panchayati Raj)
- ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाएँ (Flagship Schemes for Rural Development)
- सामान्य हिन्दी (General Hindi)
Download CG ADEO Answer Key 2025 PDF: यह उत्तर कुंजी आपको न केवल आपके अनुमानित अंकों को जानने में मदद करेगी, बल्कि परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझने में भी उपयोगी होगी। आप अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें और अपनी आगामी रणनीति तैयार करें। CG ADEO Result 2025 Answer Key
प्रश्न 3:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) सेन्ट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट
(b) सेन्ट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट
(c) इंडियन स्पाइस रिसर्च इंस्टीट्यूट
(d) सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट फॉर कॉटन
कालम – II
(I) कटक
(II) नागपुर
(III) शिमला
(IV) कालीकट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-IV, b-III, c-II, d-I
B. a-II, b-III, c-IV, d-I
C. a-II, b-III, c-I, d-IV
D. a-I, b-III, c-IV, d-II
उत्तर: D. a-I, b-III, c-IV, d-II
प्रश्न 4:
दी गई सूची में लौह अयस्क के प्रकार है-
(a) साइडेराइट
(b) ऐन्थ्रेसाइट
(c) लिमोनाइट
(d) बिटूमिनस
(e) लिग्नाइट
A. a, b और e
B. b, c और d
C. केवल a और c
D. केवल c और e
उत्तर: C. केवल a और c
प्रश्न 5:
दफला और मिशमी जनजातियाँ निवास करती हैं-
A. पंजाब हिमालय
B. कुमायूं हिमालय
C. नेपाल हिमालय
D. असम हिमालय
उत्तर: D. असम हिमालय
प्रश्न 6:
निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
अभिकथन [As] : मेगस्थनीज ने अपनी इंडिका में भारत में दास प्रथा का उल्लेख नहीं किया है।
कारण [R] : तत्कालीन समय में भारत में दास प्रथा का प्रचलन नहीं था।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, किंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, किंतु [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, किंतु [R] सत्य है।
उत्तर: C. [As] सत्य है, किंतु [R] असत्य है।
प्रश्न 7:
गांधीजी द्वारा लार्ड इरविन को 1931 में प्रस्तुत 11 सूत्री मांगों में निम्न में से क्या शामिल था?
(a) नमक कर का उल्लंघन ।
(b) राजनीतिक बंदियों की रिहाई।
(c) रूपए और स्टर्लिंग के विनिमय दर में परिवर्तन।
(d) भूराजस्व में 30% की कमी।
निम्नलिखित में से सत्य कूट बताएं-
A. a और b
B. a, b और c
C. a, b और d
D. b, c और d
उत्तर: B. a, b और c
प्रश्न 8:
पंचवर्षीय योजना एवं उनके लक्ष्य दिए गए हैं। योजना व लक्ष्य की सही जोड़ी बनाइए-
कालम – I
(a) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(b) पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
(c) नौंवी पंचवर्षीय योजना
(d) बारहवीं पंचवर्षीय योजना
कालम – II
(I) गरीबी उन्मूलन
(II) कृषि एवं ग्रामीण विकास
(III) तीव्र, धरणी एवं अधिक समावेशी विकास
(IV) उद्योग एवं खनिज पर अधिक महत्व
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-IV, b-I, c-II, d-III
C. a-II, b-III, c-I, d-IV
D. a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर: B. a-IV, b-I, c-II, d-III
प्रश्न 9:
समस्त विश्व को भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रमुख देन है-
A. शून्य का प्रयोग
B. दशमलव पध्दति
C. ‘A’ और ‘B’ दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: C. ‘A’ और ‘B’ दोनों
प्रश्न 10:
निम्नलिखित प्रावधानों को संविधान में उनके उल्लेख के क्रम में सजायें (प्रारंभ से अंत की ओर)-
(a) कारखानों आदि में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध
(b) मानव के दुर्व्यापार और बलात् श्रम का निषेध
(c) अस्पृश्यता का अंत
(d) कुछ दशाओं में गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण
A. a-b-d-c
B. b-c-a-d
C. c-d-b-a
D. d-c-b-a
उत्तर: C. c-d-b-a
प्रश्न 11:
भारत में सितम्बर, 2023 में महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी थी?
A. 08
B. 10
C. 13
D. 16
उत्तर: C. 13
प्रश्न 12:
यदि उपराष्ट्रपति का पद कार्यकाल पूर्ण होने से पहले रिक्त हो जाता है, तब उपराष्ट्रपति के रूप में अगले व्यक्ति के लिए चुनाव हो जाना चाहिए-
A. छ: माह के भीतर
B. 180 कार्य दिवस के भीतर
C. मूल कार्यकाल पूर्ण होने पर
D. यथाशीघ्र
उत्तर: A. छ: माह के भीतर
प्रश्न 13:
निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन सेवा क्षेत्र के लिए सत्य हैं?
(I) भारतीय अर्थव्यवस्था में इसका योगदान आधे से अधिक है।
(II) वर्ष 2014-15 में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 10.3 प्रतिशत थी।
(III) सेवा क्षेत्र भारत की आर्थिक संवृद्धि का सबसे कमजोर वाहक है।
(IV) भारत का सेवा क्षेत्र अर्थव्यवस्था का सबसे गतिशील क्षेत्र है।
A. I, II और III
B. II, III और IV
C. I, II और IV
D. I, III और IV
उत्तर: C. I, II और IV
प्रश्न 14:
शिव के अवतार के रूप में प्रसिद्ध तथा पाशुपत-महेश्वर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
A. गोरखनाथ
B. मत्स्येन्द्रनाथ
C. भैरव
D. लकुलीश
उत्तर: D. लकुलीश
प्रश्न 15:
नीचे दी गई सूची में भारत के प्रमुख पर्यावरणविद् की पहचान करें-
(J) डॉ. आरिफ अली
(K) अनिल प्रकाश जोशी
(L) डॉ. कोलिन मेनन
(M) सी. एल्टन
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. केवल J और L
B. केवल J और K
C. J, K और M
D. K, L और M
उत्तर: B. केवल J और K
(PART – II छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन)
प्रश्न 16:
मड़वा ताप विद्युत स्टेशन छत्तीसगढ के किस जिले में स्थित है?
A. कोरबा
B. बिलासपुर
C. जाँजगीर-चांपा
D. रायपुर
उत्तर: C. जाँजगीर-चांपा
प्रश्न 17:
2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में ग्रामीण एवं शहरी परिवार का प्रतिशत है-
A. 78.56 एवं 21.44
B. 80.10 एवं 19.90
C. 77.26 एवं 22.74
D. 74.25 एवं 25.75
उत्तर: C. 77.26 एवं 22.74
प्रश्न 18:
राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
A. मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. मुख्य सचिव
D. राष्ट्रपति
उत्तर: B. राज्यपाल
प्रश्न 19:
कालक्रम की दृष्टि से बस्तर में हुए आदिवासी विद्रोह का सही क्रम क्या है?
(a) लिंगागिरी विद्रोह
(b) कोई विद्रोह
(c) भोपालपट्नम विद्रोह
(d) मेरिया विद्रोह
(e) मुरिया विद्रोह
A. d → c → e → b → a
B. c → d → a → b → e
C. b → c → e → a → d
D. a → b → c → d → e
उत्तर: B. c → d → a → b → e
प्रश्न 20:
आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 के अनुसार निम्न में से सही हैं-
(I) वर्ष 2024-25 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की भागीदारी 20.07 प्रतिशत अनुमानित है।
(II) वर्ष 2011-12 में सकल घरेलू राज्य उत्पाद (स्थिर भाव में) कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.10 प्रतिशत थी।
(III) छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी सकल राज्य घरेलू उत्पाद में विगत वर्षों में निरंतर बढ़ रही है।
A. केवल I और III
B. केवल II और I
C. केवल II और III
D. सभी I, II और III
उत्तर: A. केवल I और III
प्रश्न 21:
छत्तीसगढ़ राज्य वानिकी विभाग की प्रमुख योजनाएं/कार्यक्रम का उचित संबंध बनाएं-
कालम – I
(a) पर्यावरण वानिकी
(b) बांस वनों का पुनरोद्धार
(c) हरिहर छत्तीसगढ़ रोपण
(d) बिगड़े वनों का सुधार
कालम – II
(I) वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में बिगड़े बांस वनों का सुधार
(II) रायपुर, दुर्ग एवं कोरबा जिलों में 392 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधों का रोपण
(III) कम जड़ भंडार वाले एवं रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाता है।
(IV) पर्यावरण पार्क / पिकनिक स्पॉट का निर्माण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-III, b-I, c-II, d-IV
B. a-IV, b-I, c-II, d-III
C. a-IV, b-II, c-I, d-III
D. a-III, b-II, c-I, d-IV
उत्तर: B. a-IV, b-I, c-II, d-III
प्रश्न 22:
बस्तर जिले की तीन प्रमुख नदियाँ हैं-
A. इब, खारून, इंद्रावती
B. इंद्रावती, शंख, मकरन्द
C. इंद्रावती, मकरन्द, नारंगी
D. मांड, इंद्रावती, नारंगी
उत्तर: D. मांड, इंद्रावती, नारंगी
प्रश्न 23:
‘अंग लगना’ मुहावरे का अर्थ है-
A. शरीर से लगाना
B. असर होना
C. गले लगना
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: C. गले लगना
प्रश्न 24:
संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से कौन सा लोकपर्व छत्तीसगढ़ में प्रचलित है?
A. आठे-कन्हाई
B. कमर छठ
C. तीजा
D. हरेली
उत्तर: B. कमर छठ
प्रश्न 25:
कालम – अ को कालम – ब से सुमेलित कीजिए एवं सही उत्तर दीजिए-
कालम – अ
(a) पाशिपद्रक और कूरपद्रक गाँव दान देने का अभिलेख
(b) जुआ प्रसंग का दुर्लभ पुरावशेष
(c) गोलकी मठ की स्थापना
(d) चन्द्रादित्य समुद्र का निर्माण
कालम – ब
(I) रतनपुर
(II) बारसूर
(III) मल्हार
(IV) बूढ़हीखार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-I, b-III, c-IV, d-II
C. a-IV, b-III, c-I, d-II
D. a-III, b-IV, c-II, d-I
उत्तर: B. a-I, b-III, c-IV, d-II
प्रश्न 26:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) कैलाश गुफा
(b) कुटुमसर गुफा
(c) सिंघनपुर गुफा
(d) जोगीमारा गुफा
कालम – II
(I) मैक्सिकन एवं स्पेनिश मूर्तिकला
(II) स्टेलेग्माईट
(III) अंधी-मछली
(IV) पंक्षी एवं मानव पेंटिंग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-II, b-III, c-I, d-IV
B. a-I, b-III, c-II, d-IV
C. a-III, b-I, c-IV, d-II
D. a-IV, b-II, c-III, d-I
उत्तर: A. a-II, b-III, c-I, d-IV
प्रश्न 27:
नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : भेजी, कोतापल्ली और फोतकेल के जनजातीय लोग कुई कहे जाते थे।
कारण [R] : कोन्ध जनजाति की बोली को भी कुई कहा जाता है।
A. [As] सही है, पर [R] गलत है।
B. [R] सही है, पर [As] गलत है।
C. [As] तथा [R] दोनों सही हैं, पर [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है।
D. [As] तथा [R] दोनों गलत हैं।
उत्तर: C. [As] तथा [R] दोनों सही हैं, पर [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है।
प्रश्न 28:
इनमें से कौन सी जनजाति छत्तीसगढ़ की नहीं है?
A. अगरिया
B. बैगा
C. कमार
D. गुर्जर
उत्तर: D. गुर्जर
प्रश्न 29:
दक्षिण कोसल का चाणक्य किसे कहा जाता है?
A. साधारण
B. श्री च्छिच्छद्रेश्वर
C. सिंहदत्त
D. कुम्भाण्डिपाल
उत्तर: C. सिंहदत्त
प्रश्न 30:
निम्न औद्योगिक क्षेत्र एवं जिला को सुमेलित करें-
कालम – I
(a) बोरई
(b) मगरलोड
(c) फ्रेजरपुर
(d) बिरकोनी
कालम – II
(I) महासमुंद
(II) दुर्ग
(III) धमतरी
(IV) बस्तर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-II, b-III, c-IV, d-I
C. a-I, b-III, c-II, d-IV
D. a-II, b-III, c-I, d-IV
उत्तर: B. a-II, b-III, c-IV, d-I
प्रश्न 31:
छत्तीसगढ़ के राज्यपालों को कालक्रमानुसार लगाएं-
(a) श्री ई. एस. एल. नरसिम्हन
(b) श्री शेखर दत्त
(c) श्री बलरामजी दास टण्डन
(d) श्रीमती आनंदीबेन पटेल
(e) मुश्री अनुसूईया उइके
A. a > b > c > e > d
B. b > a > c > d > e
C. a > b > c > d > e
D. a > c > b > e > d
उत्तर: C. a > b > c > d > e
प्रश्न 32:
प्रवृत्तियों के आधार पर छत्तीसगढ़ी साहित्य परंपरा को डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा ने कितने कालखंडों में विभाजित किया है?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
उत्तर: C. 5
प्रश्न 33:
निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : शिवरीनारायण से प्राप्त शिलालेख में सती प्रथा का वर्णन है।
कारण [R] : राजा उल्हण देव के साथ उनकी तीनों पत्नियां सती हुई।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की मूल व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
प्रश्न 34:
वादकों के क्रम – राजा भूपदेव सिंह, विमलेन्द्र मुखर्जी, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, राजा कमलनारायण सिंह के अनुसार उनके वाद्ययंत्रों का सही क्रम होगा-
(a) सितार
(b) मृदंग
(c) पखावज
(d) तबला
A. a > b > c > d
B. c > d > a > b
C. d > a > b > c
D. b > c > d > a
उत्तर: C. d > a > b > c
प्रश्न 35:
छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले इन त्योहारों को चैत्र माह से प्रारंभ करते हुए बढ़ते क्रम में माह-अनुसार क्रमवार लिखिए-
(a) रामनवमी
(b) अक्ती
(c) रथयात्रा
(d) कजरी
(e) पोला
A. a > b > c > d > e
B. e > d > c > b > a
C. a > c > b > e > d
D. d > b > a > c > e
उत्तर: A. a > b > c > d > e
प्रश्न 36:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
स्तम्भ – I
(a) लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ शासन
(b) मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़
(c) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(d) महाधिवक्ता
स्तम्भ – II
(I) इंदर सिंह उबोवेजा
(II) अमिताभ जैन
(III) अजय सिंह
(IV) प्रफुल्ल कुमार भरत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-II, b-III, c-IV, d-I
B. a-I, b-III, c-IV, d-II
C. a-I, b-II, c-III, d-IV
D. a-I, b-III, c-II, d-IV
उत्तर: C. a-I, b-II, c-III, d-IV
प्रश्न 37:
छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं कितने राज्यों से लगती हैं?
A. 5
B. 6
C. 7
D. 8
उत्तर: C. 7
प्रश्न 38:
छत्तीसगढ़ की जलवायु है-
A. उष्ण
B. शीतोष्ण
C. अर्द्ध शुष्क
D. समतापीय
उत्तर: A. उष्ण
प्रश्न 39:
वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित बजट भाषण में “मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना” हेतु राशि का प्रावधान है-
A. 1000 करोड़
B. 300 करोड़
C. 500 करोड़
D. 600 करोड़
उत्तर: A. 1000 करोड़
प्रश्न 40:
राऊत नाचा में बीच-बीच में गाए जाने वाले दोहे होते हैं-
A. भक्ति से संबंधित
B. नीति से संबंधित
C. हास्य से संबंधित
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: D. उपर्युक्त सभी
(PART – III आजीविका संबंधित योजनाएँ)
प्रश्न 41:
नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] का सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : सामाजिक उद्यमिता को प्रोत्साहन एवं बढ़ावा देना।
कारण [R] : प्रधानमंत्री जन धन योजना।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, [R], [As] की मूल व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों असत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: B. [As] और [R] दोनों असत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
प्रश्न 42:
पशुपालन के विकास के कालक्रम को व्यवस्थित करें-
(a) भेड़ और बकरी का पालन।
(b) मवेशियों और सुअरों का पालन।
(c) हाथियों का पालन।
(d) मुर्गियों का पालन।
(e) अल्पाका और लामा का पालन।
A. a, b, c, d, e
B. b, c, d, e, a
C. c, d, e, a, b
D. d, e, a, b, c
उत्तर: A. a, b, c, d, e
प्रश्न 43:
अल्पकालिक कृषि ऋण निम्नलिखित के लिए आवश्यक है-
A. मवेशियों की खरीद
B. बीजों की खरीद
C. छोटे उपकरणों की खरीद
D. मशीनरी की खरीद
उत्तर: C. छोटे उपकरणों की खरीद
प्रश्न 44:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) स्वः सहायता समूहों का नया समूह
(b) बहुफसल कार्यक्रम
(c) भारतीय कृषि मानसून का जुआ
(d) बैठकों की कार्यवाही लिखना
कालम – II
(I) 1967-68
(II) व्यापार वेंचर
(III) सामुदायिक संगठन
(IV) योजना आयोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-II, b-I, c-IV, d-III
C. a-III, b-I, c-IV, d-II
D. a-IV, b-II, c-III, d-I
उत्तर: B. a-II, b-I, c-IV, d-III
प्रश्न 45:
नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : जब शिकार अनुत्पादक था, उस समय पशुधन का पालतूकरण आवश्यकता से प्रेरित था।
कारण [R] : एक घरेलू पशु की वांछनीय विशेषताएँ हैं कि वह पशुपालक के लिए उपयोगी हो, उसके साथ रहने में सक्षम हो, स्वतंत्र रूप से प्रजनन कर सके तथा पालन-पोषण में आसान हो।
A. [As] एवं [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
B. [As] एवं [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: A. [As] एवं [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 46:
2021-22 तक सहकारी समितियों ने कुल संस्थागत कृषि ऋण का कितना प्रतिशत हिस्सा ऋण दिया?
A. 20%
B. 30%
C. 13%
D. 22%
उत्तर: C. 13%
प्रश्न 47:
हरित क्रांति हेतु आई.सी.आर. के वैज्ञानिकों ने किस गेहूँ पर शोध किया?
A. मैक्सिन
B. जर्मनी
C. चीन
D. रूस
उत्तर: A. मैक्सिन
प्रश्न 48:
व्यक्ति की आजीविका की पहचान करें-
(E) भोजन
(F) पानी
(G) परिवहन
(H) बिजली
A. E और G
B. E और F
C. G और H
D. F और G
उत्तर: B. E और F
प्रश्न 49:
ग्रामीण बैंकों पर कार्य समूह (1975) ने निम्नलिखित की स्थापना की सिफारिश की-
A. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
B. राज्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
C. जिला ग्रामीण बैंक
D. प्राथमिक कृषि बैंक
उत्तर: A. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
प्रश्न 50:
स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ऋण के पुनर्भुगतान में देरी होने पर —-
A. ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं
B. ब्याज दर घट जाती है
C. ब्याज दर बढ़ जाती है
D. ब्याज दर स्थिर रहना
उत्तर: D. ब्याज दर स्थिर रहना
प्रश्न 51:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
(b) आजीविका सम्पत्ति
(c) आजीविका भेद्यता संदर्भ
(d) आजीविका संस्थान
कालम – II
(I) मानव पूँजी
(II) गरीबी उन्मूलन परियोजना
(III) सहकारिता
(IV) कीट और रोग महामारी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-IV, b-I, c-III, d-II
B. a-II, b-I, c-IV, d-III
C. a-IV, b-III, c-I, d-II
D. a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर: B. a-II, b-I, c-IV, d-III
प्रश्न 52:
डॉ. वर्गीज कुरियन का संबंध है-
A. श्वेत क्रांति
B. गुलाबी क्रांति
C. प्रोटीन क्रांति
D. हरित क्रांति
उत्तर: A. श्वेत क्रांति
प्रश्न 53:
पशुपालन के स्तंभ-
(a) उन्नत प्रजनन
(b) संतुलित पोषण
(c) उपभोग नियंत्रण
(d) विकास कार्यक्रम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
A. केवल a एवं d
B. b, c एवं d
C. a, c एवं d
D. केवल a एवं b
उत्तर: B. b, c एवं d
प्रश्न 54:
निम्नलिखित को स्थापना वर्षा के आधार पर बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(a) जिला उद्योग केन्द्र
(b) काम के बदले अनाज
(c) खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग
(d) रोजगार आश्वासन योजना
(e) नई राष्ट्रीय कृषि विकास नीति
A. a < c < b < d < e
B. c < a < d < e < b
C. a < b < c < d < e
D. d < c < e < b < a
उत्तर: B. c < a < d < e < b
प्रश्न 55:
कुल उत्पादन तथा उपभोग के अंतर को क्या कहते हैं?
A. अधिक उत्पादन
B. अधिकतम लाभ
C. आर्थिक आधिक्य
D. उपभोग अंतराल
उत्तर: D. उपभोग अंतराल
(PART – IV पंचायती राज)
प्रश्न 56:
निम्न पंचायत व्यवस्था में कौन सा स्तर त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का अंग नहीं है?
A. जिला पंचायत
B. ग्राम पंचायत
C. ग्राम सभा
D. जनपद पंचायत
उत्तर: C. ग्राम सभा
प्रश्न 57:
पंचायती राज मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार (जीपीडीपी) तैयार करने एवं लागू करने हेतु निम्नलिखित चरणों को क्रमबद्ध कीजिए-
(a) ग्राम सभा द्वारा (जीपीडीपी) को मंजूरी देना।
(b) ग्राम पंचायत द्वारा स्थिति विश्लेषण और संसाधन मानचित्रण।
(c) जिला योजना समिति को अंतिम रूप से तैयार (जीपीडीपी) प्रस्तुत करना।
(d) (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए कार्यात्मक समिति का गठन।
(e) सामुदायिक आवश्यकताओं के आधार पर विकास गतिविधियों को प्राथमिकता देना।
A. b, d, e, a, c
B. d, e, b, c, a
C. b, e, d, a, c
D. d, b, e, a, c
उत्तर: A. b, d, e, a, c
प्रश्न 58:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) अनुच्छेद 40
(b) संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम
(c) 11 वीं अनुसूची
(d) अनुच्छेद 243
कालम – II
(I) बलवंत राय मेहता समिति की रिपोर्ट
(II) पंचायतों के कार्यों का विषय
(III) नीति निर्देशक सिद्धांत जिन पर पंचायत व्यवस्था की संरचना आधारित है
(IV) पंचायत एवं लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को संवैधानिक दर्जा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-IV, b-III, c-II, d-I
B. a-III, b-I, c-II, d-IV
C. a-I, b-II, c-III, d-IV
D. a-IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर: B. a-III, b-I, c-II, d-IV
प्रश्न 59:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) सामान्य प्रशासन समिति
(b) वित्त और लेखा परीक्षा समिति
(c) विकास समिति
(d) स्वास्थ एवं कल्याण समिति
कालम – II
(I) ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की देखरेख
(II) स्वास्थ, स्वच्छता और पेय जल पहल की निगरानी
(III) प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन और नीति कार्यान्वयन
(IV) वित्तीय मामलों एवं बजट आबंटन की समीक्षा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. I-c, II-d, III-a, IV-b
B. I-a, II-b, III-c, IV-d
C. I-d, II-c, III-b, IV-a
D. I-b, II-a, III-d, IV-c
उत्तर: A. I-c, II-d, III-a, IV-b
प्रश्न 60:
संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम 1992 के अनुसार पंचायत का कार्यकाल 5 वर्ष का किस आधार पर निर्धारित है?
A. चुनाव परिणाम घोषित होने से
B. पंचायत की पहली सभा से
C. पंचायत चुनाव की घोषणा की अधिसूचना से
D. चयनित सदस्यों द्वारा शपथ लेने से
उत्तर: B. पंचायत की पहली सभा से
प्रश्न 61:
पंचायती राज व्यवस्था के स्तर अनुसार सही समीकरण चुनें- (उच्च से निम्न स्तर)
(a) जिला पंचायत
(b) ग्राम पंचायत
(c) जनपद पंचायत
(d) ग्राम सभा
A. a > c > b > d
B. c > a > b > d
C. c > b > a > d
D. a > b > c > d
उत्तर: A. a > c > b > d
प्रश्न 62:
अभिकथन [As] : ग्राम सभा सरपंच को निष्कासित कर सकती है।
कारण [R] : ग्राम सभा सरपंच को चुनती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. [As] एवं [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
B. [As] एवं [R] दोनों सही हैं, किंतु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. [As] सही है, किंतु [R] गलत है।
D. [As] गलत है, किंतु [R] सही है।
उत्तर: C. [As] सही है, किंतु [R] गलत है।
प्रश्न 63:
भारत में जनपद पंचायत के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. जनपद पंचायत त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का मध्यवर्ती स्तर है।
B. यह ब्लॉक स्तर पर विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है।
C. जनपद पंचायत के सदस्य मतदाताओं द्वारा सीधे चुने जाते हैं।
D. जिले की वार्षिक योजना तैयार करने में जनपद पंचायत की कोई भूमिका नहीं होती।
उत्तर: A. जनपद पंचायत त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का मध्यवर्ती स्तर है।
प्रश्न 64:
ग्राम सभा के कार्य-
(I) गांव में योजनाओं का अनुमोदन करना।
(II) जिला परिषद के सदस्यों को चुनना।
(III) ग्राम पंचायत के कार्यों की समीक्षा करना।
(IV) वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा करना।
सही उत्तर का चयन करें-
A. केवल I
B. I, III और IV
C. II और IV
D. I, II, III, IV सभी
उत्तर: B. I, III और IV
प्रश्न 65:
भारत में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम सभा का मुख्य कार्य निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. सरपंच की सीधे नियुक्ति करना।
B. ग्राम पंचायत के वार्षिक बजट और विकास योजनाओं को मंजूरी देना।
C. राज्य स्तरीय करों का संग्रह करना।
D. राज्य विधान सभाओं के लिए चुनाव करना।
उत्तर: B. ग्राम पंचायत के वार्षिक बजट और विकास योजनाओं को मंजूरी देना।
प्रश्न 66:
यदि एक पंचायत को भंग किया जाता है, तो चुनाव प्रक्रिया कितने दिनों के अंतराल में आयोजित किए जाने होते हैं?
A. दो महीने पहले विघटन की तारीख से
B. विघटन की तारीख से बारह महीने के भीतर
C. विघटन की तारीख से छह महीने के भीतर
D. विघटन की तारीख से एक महीने के भीतर
उत्तर: C. विघटन की तारीख से छह महीने के भीतर
प्रश्न 67:
सरपंच अपना त्याग पत्र किसको सौंपता है?
A. पंचायत समिति का विकास अधिकारी
B. उपसरपंच
C. जिला परिषद का सी.ई.ओ.
D. प्रधान
उत्तर: A. पंचायत समिति का विकास अधिकारी
प्रश्न 68:
राष्ट्रीय विकास में पंचायत सेक्टर की योजनाओं में ‘मनरेगा’ की प्रमुख भूमिका है-
अभिकथन [As] : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) पंचायत क्षेत्र के तहत एक प्रमुख योजना है, जो ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के मजदूरी रोजगार गारंटी देती है।
कारण [R] : मनरेगा का उद्देश्य ऐसे काम करने के इच्छुक वयस्कों को अकुशल मैनुअल काम प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
B. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
C. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
D. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
उत्तर: D. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 69:
पंचायती राज व्यवस्था में किस पद हेतु सीधा चुनाव होता है?
A. जिला पंचायत के सदस्य
B. जनपद पंचायत का अध्यक्ष
C. जिला पंचायत का अध्यक्ष
D. सरपंच
उत्तर: D. सरपंच
प्रश्न 70:
संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम 1992 किस दिनांक से लागू किया गया?
A. 24 अप्रैल, 1992
B. 24 अप्रैल, 1993
C. 20 मार्च, 1992
D. 20 मार्च, 1993
उत्तर: B. 24 अप्रैल, 1993
(PART – V ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाएँ)
प्रश्न 71:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) नाबार्ड
(b) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(c) जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक
(d) राज्य सहकारी बैंक
कालम – II
(I) राज्य स्तर पर संचालित एक शीर्ष वित्तीय संस्था
(II) प्राथमिक कृषि सहकारी समिति को साख उपलब्ध कराना
(III) विभिन्न वित्तीय संस्थाओं को पुनर्वित्त उपलब्ध कराना
(IV) कृषि विकास के लिए ऋण उपलब्ध कराना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-III, b-I, c-II, d-IV
B. a-I, b-II, c-IV, d-III
C. a-IV, b-III, c-I, d-II
D. a-III, b-IV, c-II, d-I
उत्तर: D. a-III, b-IV, c-II, d-I
प्रश्न 72:
पी.एम. जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के कार्यान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में गठित उच्च समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
A. मुख्यमंत्री
B. मंत्री, एस.टी. एस.सी. विकास विभाग छत्तीसगढ़
C. मुख्य सचिव
D. प्रमुख सचिव एस.टी. एस.सी. विकास विभाग, छत्तीसगढ़
उत्तर: A. मुख्यमंत्री
प्रश्न 73:
छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई का गठन कब किया गया था?
A. सितम्बर 2013
B. फरवरी 2013
C. सितम्बर 2014
D. फरवरी 2015
उत्तर: A. सितम्बर 2013
प्रश्न 74:
निम्नांकित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
(a) सौभाग्य योजना
(b) उज्जवला योजना
(c) वंदन महतारी योजना
(d) दाई दीदी मोबाइल क्लिनिक योजना
(e) श्री धनवंतरी जेनेरिक औषधि स्टोर योजना
A. a, b, c, d, e
B. e, d, c, b, a
C. b, a, d, e, c
D. c, a, e, b, d
उत्तर: C. b, a, d, e, c
प्रश्न 75:
पंचायतों की अंकेक्षण व्यवस्था किस प्रकार की जाती है?
A. स्वतंत्र आडिट दल द्वारा
B. आंतरिक अंकेक्षण पंचायत संचालनालय द्वारा
C. उपर्युक्त दोनों
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: C. उपर्युक्त दोनों
प्रश्न 76:
सतत विकास उद्देश्य क्र. (Sustainable Development Goal No.) को उनके नाम से मिलाइएं-
कालम – I
(a) उद्देश्य क्र. 05
(b) उद्देश्य क्र. 06
(c) उद्देश्य क्र. 07
(d) उद्देश्य क्र. 08
कालम – II
(I) लैंगिक समानता
(II) सस्ती व प्रदूषण मुक्त ऊर्जा
(III) स्वच्छ जल एवं स्वच्छता
(IV) उत्कृष्ट कार्य एवं आर्थिक वृद्धि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-IV, b-III, c-II, d-I
C. a-I, b-III, c-II, d-IV
D. a-III, b-IV, c-II, d-I
उत्तर: C. a-I, b-III, c-II, d-IV
प्रश्न 77:
निम्न कथन [As] एवं तर्क [R] के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As] : सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा (20) के अनुसार ‘राज्य सूचना आयोग’ जनसूचना अधिकारी पर विनिर्दिष्ट समय के भीतर ‘सूचना’ नहीं देने की स्थिति में शास्ति अधिरोपित करने के पूर्व उन्हें सुनवाई का ‘युक्तियुक्त’ अवसर देगा।
तर्क [R] : क्योंकि ‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ एक अर्धन्यायिक प्रक्रिया है।
A. [As] और [R] दोनों सही हैं, किंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
B. [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
C. [As] सही है, किंतु [R] गलत है।
D. [As] गलत है, किंतु [R] सही है।
उत्तर: B. [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
प्रश्न 78:
‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ के अनुसार ‘जनसूचना अधिकारी’ निम्न में से किसके द्वारा अभिहित किया जाता है?
A. विभाग
B. राज्य शासन
C. लोक प्राधिकारी
D. राज्य का मंत्री परिषद
उत्तर: C. लोक प्राधिकारी
प्रश्न 79:
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 की किस धारा में सामाजिक अंकेक्षण का प्रावधान रखा गया है?
A. धारा – 15
B. धारा – 16
C. धारा – 17
D. धारा – 18
उत्तर: C. धारा – 17
प्रश्न 80:
नीचे दिए गए कथन [As] और तर्क [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत कृषि प्रोग्राम, प्रोडक्ट प्रोग्राम, प्रोसेस प्रोग्राम, जनरल प्रोग्राम तथा अन्य प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।
तर्क [R] : ग्रामीण युवाओं में कौशल उन्नयन एवं उनका स्व-रोजगार हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. [As] सत्य है, परन्तु [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, परन्तु [R] सत्य है।
उत्तर: A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
प्रश्न 81:
नाबार्ड का कार्य है-
(a) प्रत्यक्ष वित्तपोषण
(b) पुनर्वित्त
(c) विकास संबंधी
(d) पर्यवेक्षी
A. केवल a एंव b
B. केवल c एवं d
C. केवल a, b एवं c
D. a, b, c एवं d
उत्तर: D. a, b, c एवं d
प्रश्न 82:
‘सूचना का अधिकार अधिनियम 2005’ है-
A. अर्ध न्यायिक प्रक्रिया
B. प्रशासनिक प्रक्रिया
C. न्यायिक प्रक्रिया
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: A. अर्ध न्यायिक प्रक्रिया
प्रश्न 83:
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) की स्थापना कब हुई थी?
A. 25 सितम्बर, 1975
B. 26 सितम्बर, 1975
C. 27 सितम्बर, 1975
D. 28 सितम्बर, 1975
उत्तर: B. 26 सितम्बर, 1975
प्रश्न 84:
‘सूचना के अधिकार अधिनियम-2005’ के अंतर्गत ‘सूचना’ प्राप्त करने के लिए आवेदन के निराकरण का सही क्रम निम्नानुसार व्यवस्थित करें-
(a) आवेदन निर्धारित समय पर निराकृत न होने पर ‘राज्य सूचना आयोग’ में ‘द्वितीय अपील’ किया जाएगा।
(b) आवेदक ‘जन सूचना अधिकारी’ को वांछित ‘सूचना’ के लिए आवेदन करेगा।
(c) निर्धारित समय पर ‘जन सूचना अधिकारी’ से ‘सूचना’ प्राप्त न होने पर ‘प्रथम अपीलीय अधिकारी’ के पास आवेदन प्रस्तुत करेगा।
उपरोक्त के आधार पर सही उत्तर/क्रम (विकल्प) का चयन करें-
A. a → b → c
B. b → c → a
C. c → b → a
D. b → a → c
उत्तर: B. b → c → a
प्रश्न 85:
छत्तीसगढ़ सरकार ने किस वित्तीय वर्ष में स्टार्ट अप ग्रामीण एंटरप्रीनरशीप कार्यक्रम की शुरुआत की, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सब स्किम या उप-योजना है?
A. 2015-16
B. 2016-17
C. 2017-18
D. 2018-19
उत्तर: B. 2016-17
प्रश्न 86:
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को छत्तीसगढ़ में और किस नाम से जाना जाता है?
A. सवेरा
B. बिहान
C. जय जोगे
D. इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर: B. बिहान
प्रश्न 87:
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण तथा जल जीवन मिशन ने किस माह व वर्ष में ग्रामीण वॉश नामक व्हाट्स एप शुरू किया है।
A. जनवरी 2025
B. मार्च 2025
C. फरवरी 2025 (OCR में C दिसंबर 2024 है, लेकिन हिंदी में फरवरी 2025 है)
D. अप्रैल 2025
उत्तर: D. अप्रैल 2025
प्रश्न 88:
सूची – I के मदों को सूची – II के मदों के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची – I
(a) पीएम उज्जवला योजना
(b) आयुष्मान भारत कार्ड
(c) सुकन्या समृद्धि योजना
(d) अटल पेंशन योजना
सूची – II
(I) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
(II) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण
(III) महिला एवं बाल विकास विभाग
(IV) वित्तीय सेवा विभाग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-IV, b-III, c-II, d-I
B. a-III, b-II, c-IV, d-I
C. a-II, b-III, c-I, d-IV
D. a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर: D. a-I, b-II, c-III, d-IV
प्रश्न 89:
निम्नलिखित को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें-
(a) प्रधान मंत्री मुद्रा योजना
(b) दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना
(c) प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना
(d) दीनदयाल अन्त्योदय योजना
(e) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना
A. e, c, d, b, a
B. a, b, c, d, e
C. e, d, c, b, a
D. a, d, e, b, c
उत्तर: A. e, c, d, b, a
प्रश्न 90:
वर्ष 2014 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा इंदिरा आवास योजना की निष्पादन लेखा परीक्षा के निम्नलिखित निष्कर्ष थे-
(I) मकानों की कमी का आकलन न किया जाना।
(II) लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता की कमी।
(III) मकानों की खराब गुणवत्ता।
(IV) लाभार्थियों को ऋण की अनुपलब्धता।
(V) निगरानी का कमजोर तंत्र।
A. I, III, IV
B. I, III, IV, V
C. I, II, IV, V
D. I, II, III, IV, V
उत्तर: D. I, II, III, IV, V
(PART – VI सामान्य हिन्दी)
प्रश्न 91:
एक से अधिक प्रधान उपवाक्य रहते हैं-
A. मिश्र वाक्य में
B. संयुक्त वाक्य में
C. साधारण वाक्य में
D. सभी में
उत्तर: B. संयुक्त वाक्य में
प्रश्न 92:
‘जवानी’ उदाहरण है-
A. व्यक्तिवाचक संज्ञा का
B. जातिवाचक संज्ञा का
C. भाववाचक संज्ञा का
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C. भाववाचक संज्ञा का
प्रश्न 93:
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) मनुष्य अन्न खाता है।
(b) माता-पिता का कहना मानो।
(c) ईश्वर सबका भला करें।
(d) पानी न बरसता तो धान सूख जाता।
कालम – II
(I) इच्छाबोधक वाक्य
(II) विधानार्थक वाक्य
(III) संकेतार्थक वाक्य
(IV) आज्ञार्थक वाक्य
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. a-II, b-I, c-IV, d-III
B. a-I, b-II, c-IV, d-III
C. a-III, b-IV, c-II, d-I
D. a-II, b-IV, c-I, d-III
उत्तर: D. a-II, b-IV, c-I, d-III
प्रश्न 94:
निम्नलिखित में ‘तत्सम’ शब्द का उदाहरण है-
A. इकट्ठा
B. उन्नीस
C. अंगुलि
D. उँगली
उत्तर: C. अंगुलि
प्रश्न 95: निम्नलिखित उदाहरणों में से मुहावरों को पहचानिए-
(J) गिरगिट की तरह रंग बदलना
(K) आटे-दाल का भाव मालूम होना
(L) जैसा राजा, वैसी प्रजा
(M) का वर्षा जब कृषी सुखानी
इनमें से सही विकल्प का चयन कीजिए-
A. J और K
B. L और M
C. J, K और L
D. K, L और M
उत्तर: A. J और K
प्रश्न 96:
‘व्यर्थ’ शब्द में समास निहित है-
A. तत्पुरुष समास
B. अव्ययीभाव समास
C. बहुब्रीहि समास
D. द्वन्द्व समास
उत्तर: B. अव्ययीभाव समास
प्रश्न 97:
निम्नलिखित स्पर्श व्यञ्जनों के वर्गीय व्यञ्जनों का सही क्रम रेखांकित कीजिए-
(a) क वर्ग
(b) प वर्ग
(c) त वर्ग
(d) ट वर्ग
(e) च वर्ग
A. a, b, c, d, e
B. a, d, c, b, e
C. a, e, d, c, b
D. e, a, b, d, c
उत्तर: C. a, e, d, c, b
प्रश्न 98:
कथन [As] : मुँह से पूरा श्वास निकाला जाए तो शुद्ध निरनुनासिक ध्वनि निकलती है।
कारण [R] : यदि श्वास का कुछ अंश भी नाक से निकाला जाए तो अनुनासिक ध्वनि निकलती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
A. [As] सही है, [R] गलत है।
B. [As] गलत है, [R] सही है।
C. [As] और [R] दोनों सही हैं।
D. [As] और [R] दोनों गलत हैं।
उत्तर: C. [As] और [R] दोनों सही हैं।
प्रश्न 99: ‘बड़ा सा पेड़’ उदाहरण है-
A. सार्वनामिक विशेषण का
B. गुणवाचक विशेषण का
C. संख्यावाचक विशेषण का
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. गुणवाचक विशेषण का
प्रश्न 100: निम्नलिखित में ‘यण सन्धि’ का उदाहरण है-
A. नयन
B. तल्लीन
C. मात्रानंद
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C. मात्रानं
Download CG ADEO QUESTION PAPER 2025 PDF – CLICK HERE
अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह एक संभावित उत्तर कुंजी है और छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी आधिकारिक उत्तर कुंजी से भिन्न हो सकती है। अंतिम निर्णय के लिए व्यापम द्वारा जारी आधिकारिक उत्तर कुंजी का ही संदर्भ लें।
हमें उम्मीद है कि यह प्रयास आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।