CG Vyapam Chemist Recruitment 2025 Notification Out! Apply online for 12 Chemist vacancies in the Chhattisgarh PHEC department. B.Sc. Chemistry graduates, check eligibility, salary, selection process, and apply before the last date. Get all details here!
CG Vyapam Chemist Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHEC) में केमिस्ट (Chemist) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस पोस्ट में, हम आपको CG Vyapam Chemist Recruitment 2025 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे।
CG Vyapam Chemist Syllabus PDF Download – यहां डाउनलोड करें

CG Vyapam केमिस्ट भर्ती 2025: CG Vyapam Chemist Recruitment 2025
भर्ती संगठन | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) |
विभाग का नाम | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHEC), छत्तीसगढ़ |
पद का नाम | केमिस्ट (Chemist) |
कुल पद | 12 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | रसायन विज्ञान में B.Sc. डिग्री |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
Chhattisgarh Chemist Recruitment 2025
पदों का विवरण (Vacancy Details)
श्रेणी | पदों की संख्या |
अनारक्षित (General) | 04 |
अनुसूचित जाति (SC) | 01 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 05 (02 बैकलॉग पद शामिल) |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 02 |
कुल पद | 12 |
ध्यान दें: महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पद का नाम | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
केमिस्ट (Chemist) | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. (B.Sc.) की डिग्री, जिसमें रसायन विज्ञान (Chemistry) एक विषय के रूप में शामिल हो। |
PHEC Chhattisgarh Recruitment 2025
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 45 वर्ष तक हो सकती है।
वेतनमान (Salary Details)
पद | वेतनमान (Pay Scale) |
केमिस्ट | (लेवल-7) ₹ 28,700 – ₹ 91,300 प्रति माह |
CG Vyapam Recruitment 2025
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग (General) | ₹ 350/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹ 250/- |
अनुसूचित जाति/जनजाति/दिव्यांग (SC/ST/PwD) | ₹ 200/- |
खुशखबरी! छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उनके द्वारा भुगतान की गई परीक्षा शुल्क की राशि वापस कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 29 सितंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
फॉर्म में सुधार की तिथि | 23 से 25 अक्टूबर 2025 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि | 21 दिसंबर 2025 (रविवार) |
CG Vyapam Chemist apply online 2025
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Online Applications’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत केमिस्ट पदों की भर्ती परीक्षा (PHEC25)” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने पहले व्यापम पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ‘New Registration’ करके अपना प्रोफाइल बना लें।
- प्रोफाइल बनाने के बाद, लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार फिर से जांच लें और फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇 CG Vyapam Chemist Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
विषय | सुचना |
Online Application Link | Apply Now |
Download Notification PDF | यहां डाउनलोड करें |
Syllabus PDF Download | यहां डाउनलोड करें |
Official Website Link | Click here |
व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
टेलीग्राम | ज्वाइन |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: कोई भी उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी है और जिसके पास रसायन विज्ञान विषय के साथ B.Sc. की डिग्री है, वह आवेदन कर सकता है।
प्रश्न: आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 है।
प्रश्न: क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर: जी हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
प्रश्न: परीक्षा का आयोजन कहाँ होगा?
उत्तर: परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के 05 संभागीय मुख्यालयों (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, और जगदलपुर) में किया जाएगा।
प्रश्न: मुझे इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन कहां मिल सकता है?
उत्तर: आप आधिकारिक विज्ञापन CG Vyapam की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।