CMHO Kawardha Vacancy 2025: CMHO कबीरधाम (कवर्धा) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत स्टाफ नर्स, CHO, लैब टेक्नीशियन, MO आयुष समेत 41 संविदा पदों पर भर्ती (Vacancy) निकाली है। अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2025. जानें पूरी जानकारी – योग्यता, सैलरी, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कबीरधाम (कवर्धा), छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
CMHO Kawardha Bharti 2025: यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला स्वास्थ्य समिति, कबीरधाम द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत ROP (रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स) के अनुसार निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिनमें मेडिकल ऑफिसर से लेकर नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन और अन्य कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। विस्तार से जानते हैं इस भर्ती के बारे में।
NHM kawardha Recruitment 2025
विवरण | जानकारी |
विभाग/संगठन का नाम | कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कबीरधाम, छ.ग. (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन – NHM के अंतर्गत) |
भर्ती का प्रकार | संविदा भर्ती (Contractual Basis) |
पदों का नाम | MO आयुष, ANM, नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, CHO, मनोवैज्ञानिक, रेडियोग्राफर, MPW, STS, फिजियोथेरेपिस्ट, ब्लॉक मैनेजर, ब्लॉक सुपरवाइजर (विस्तृत जानकारी नीचे देखें) |
कुल रिक्त पद | 41 पद |
नौकरी का स्थान | जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ |
आवेदन का तरीका | केवल रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा (ऑफलाइन) |
अंतिम तिथि | 23 अप्रैल 2025 (सायं 05:30 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://kawardha.gov.in |
READ MORE | https://popatnews.com/bilaspur-psychiatric-social-worker-vacancy-2025/ |
CG kawardha Health Department Job 2025
पदों का विस्तृत विवरण (Details of Vacancies)
CMHO कबीरधाम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के तहत कुल 41 पदों पर भर्ती की जा रही है। किस पद के लिए किस वर्ग (Category) में कितनी सीटें हैं, इसकी जानकारी नीचे दी गई है :
पद का नाम | कार्यक्रम | कुल पद | UR | ST | SC | OBC |
MO आयुष RBSK पुरुष | RBSK | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
MO आयुष RBSK महिला | RBSK | 2 | 0 | 0 | 1 | 1 |
2nd ANM NHM | NHM | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
नर्सिंग ऑफिसर – NMHP | NMHP | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
नर्सिंग ऑफिसर – NHM | NHM | 1 (H OL) | 1 | 0 | 0 | 0 |
नर्सिंग ऑफिसर – UHWC | NUHM | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
स्टाफ नर्स – SNCU | SNCU | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
स्टाफ नर्स – NBSU | NBSU | 4 (1H OL, 1Female) | 4 | 0 | 0 | 0 |
लैब टेक्नीशियन – BPHU | BPHU | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 |
फार्मासिस्ट – RBSK | RBSK | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 |
लैब टेक्नीशियन – RBSK | RBSK | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | AAM/HWC | 7 (1 Female) | 4 | 1 | 1 | 1 |
साइकोलॉजिस्ट – क्लिनिकल (CHC स्तर) | NMHP | 6 | 3 | 1 | 1 | 1 |
रेडियोग्राफर – NHM | NHM | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 |
MPW पुरुष – UHWC | NUHM | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर NTEP) | NTEP | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
फिजियोथेरेपिस्ट | NHM | 3 | 0 | 2 | 1 | 0 |
ब्लॉक मैनेजर – अकाउंट | NHM | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
ब्लॉक सुपरवाइजर – VBD | NVBDCP | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
कुल योग | 41 | 24 | 7 | 5 | 5 |
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: सभी पदों के लिए 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु:
- चिकित्सकीय (Medical) पदों के लिए: 70 वर्ष।
- प्रबंधकीय (Managerial) पदों के लिए: 64 वर्ष।
- आयु की गणना: आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।
- छूट: इस आयु सीमा में सभी प्रकार की सरकारी छूट शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता क्या है? (Educational Qualification?)
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
MO आयुष RBSK (पुरुष/महिला) | किसी भी GOI मान्यता प्राप्त संस्थान से BHMS/BAMS/BUMS डिग्री और संबंधित आयुष/होम्योपैथी/यूनानी रजिस्ट्रेशन बोर्ड में पंजीयन। |
2nd ANM NHM | 12वीं पास, INC मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ANM कोर्स पास और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
नर्सिंग ऑफिसर/स्टाफ नर्स | B.Sc. नर्सिंग या GNM कोर्स पास और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
लैब टेक्नीशियन | पैरामेडिकल कोर्स में DMLT/BMLT/पैथोलॉजी और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
फार्मासिस्ट – RBSK | फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा (न्यूनतम 50% अंक) और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन। |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | B.Sc. नर्सिंग (CCH इंटीग्रेटेड कोर्स के साथ) या पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग (CCH इंटीग्रेटेड कोर्स के साथ) और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन। (नोट: Appendix-1 प्रमाण पत्र आवश्यक है) |
साइकोलॉजिस्ट – क्लिनिकल | एम.फिल साइकोलॉजी। यदि यह योग्यता न हो तो M.Sc./M.A. साइकोलॉजी (रेगुलर) को प्राथमिकता। RCI का जीवित पंजीयन अनिवार्य। |
रेडियोग्राफर – NHM | 10+2 विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण। छ.ग. शासन से मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल संस्थान से एक्स-रे टेक्नीशियन/रेडियोग्राफर कोर्स उत्तीर्ण और छ.ग. पैरामेडिकल काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
MPW पुरुष – UHWC | 10+2 जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण केंद्र से मल्टीपर्पस वर्कर ट्रेनिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष ट्रेनिंग और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकृत। |
STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) | बैचलर डिग्री या मान्यता प्राप्त सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स + कंप्यूटर ऑपरेशन में सर्टिफिकेट कोर्स (न्यूनतम 2 महीने) + स्थायी दोपहिया ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी चलाने में सक्षम। वांछनीय: TB हेल्थ विजिटर कोर्स, सोशल वर्क/मेडिकल सोशल वर्क में डिग्री/डिप्लोमा, बेसिक ट्रेनिंग कोर्स (MPH Worker)। |
फिजियोथेरेपिस्ट | फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री (BPT) और छत्तीसगढ़ फिजियोथेरेपिस्ट काउंसिल में जीवित पंजीयन। |
ब्लॉक मैनेजर – अकाउंट | B.Com (न्यूनतम 55% अंक) + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (PGDCA) और टैली का ज्ञान। |
ब्लॉक सुपरवाइजर – VBD | B.Sc (बायोलॉजी)। |
महत्वपूर्ण नोट:
- सभी शैक्षणिक योग्यताएं विज्ञापन जारी होने की तिथि (08 अप्रैल 2025) तक पूरी होनी चाहिए।
- सभी संबंधित डिग्री/डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से होने चाहिए।
- जहां आवश्यक हो, संबंधित काउंसिल (नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, आयुष, RCI, फिजियोथेरेपी) में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से करना होगा। शुल्क श्रेणी और मानदेय के आधार पर अलग-अलग है:
वर्ग | मानदेय प्रतिमाह ₹25,000 या कम वाले पदों के लिए | मानदेय प्रतिमाह ₹25,000 से अधिक वाले पदों के लिए |
विकलांग / अ.जा. / अ.ज.जा. | ₹ 100/- | ₹ 200/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग / महिला | ₹ 200/- | ₹ 300/- |
अनारक्षित संवर्ग (General) | ₹ 300/- | ₹ 400/- |
डिमांड ड्राफ्ट (DD) कैसे बनवाएं:
- डिमांड ड्राफ्ट “District Health Society kawardha” के नाम पर देय होना चाहिए।
- किसी अन्य नाम से बना हुआ DD मान्य नहीं होगा।
- आवेदन पत्र के साथ मूल डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य है। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
- निर्धारित राशि से कम का DD होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
सैलरी कितनी है? (Salary Kitna Hai?)
पद का नाम | सैलरी |
MO आयुष RBSK (पुरुष/महिला) | ₹ 25,000/- |
2nd ANM NHM | ₹ 12,000/- |
नर्सिंग ऑफिसर – NMHP | ₹ 16,500/- |
नर्सिंग ऑफिसर – NHM | ₹ 16,500/- |
नर्सिंग ऑफिसर – UHWC | ₹ 16,500/- |
स्टाफ नर्स – SNCU | ₹ 16,000/- |
स्टाफ नर्स – NBSU | ₹ 16,000/- |
लैब टेक्नीशियन – BPHU | ₹ 14,000/- |
फार्मासिस्ट – RBSK | ₹ 16,500/- |
लैब टेक्नीशियन – RBSK | ₹ 14,000/- |
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) | ₹ 16,500/- (प्लस ₹15,000/- तक कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि – PBI) |
साइकोलॉजिस्ट – क्लिनिकल | ₹ 23,000/- |
रेडियोग्राफर – NHM | ₹ 15,000/- |
MPW पुरुष – UHWC | ₹ 14,000/- |
STS (सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) | ₹ 17,500/- |
फिजियोथेरेपिस्ट | ₹ 18,000/- |
ब्लॉक मैनेजर – अकाउंट | ₹ 21,000/- |
ब्लॉक सुपरवाइजर – VBD | ₹ 21,000/- |
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से, यानी रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदन भेजें: तैयार लिफाफे को केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़, अंतिम तिथि का ध्यान रखें: आपका आवेदन पत्र 23 अप्रैल 2025 को सायं 05:30 बजे तक उपरोक्त पते पर पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
- आवेदन फॉर्म भरें: फॉर्म को ध्यानपूर्वक, साफ-साफ और सही जानकारी के साथ भरें। किसी भी प्रकार की गलती या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें: अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, संबंधित काउंसिल का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी आदि), आयु प्रमाण हेतु 10वीं की अंकसूची, और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें। सभी वर्षों की अंकसूचियां लगाना अनिवार्य है।
- डिमांड ड्राफ्ट बनवाएं: अपनी श्रेणी और पद के मानदेय के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “District Health Society kawardha” के नाम से बनवाएं।
- लिफाफा तैयार करें: एक लिफाफे में भरे हुए आवेदन पत्र, सभी स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां और मूल डिमांड ड्राफ्ट रखें।
- लिफाफे पर लिखें: लिफाफे के ऊपर “आवेदित पद का नाम संवर्ग ” स्पष्ट रूप से लिखें। (उदाहरण: “आवेदित पद का नाम स्टाफ नर्स – SNCU संवर्ग अनारक्षित”)। अगर यह जानकारी नहीं लिखी होगी, तो आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण बातें:
- किसी अन्य माध्यम (जैसे सीधे हाथ से या ईमेल द्वारा) से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- एक लिफाफे में केवल एक ही पद के लिए आवेदन भेजें। यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र, अलग-अलग शुल्क (DD) और अलग-अलग लिफाफे का प्रयोग करें।
- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
गतिविधि | तिथि |
विज्ञापन जारी होने की तिथि | 08 अप्रैल 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 अप्रैल 2025 (संभावित) |
आवेदन भेजने की अंतिम तिथि | 23 अप्रैल 2025 (सायं 5:30 बजे) |
कौशल परीक्षा/साक्षात्कार | वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा |
(नोट: कृपया नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट kawardha.gov.in देखते रहें।)
चयन प्रक्रिया क्या है? (Selection Process?)
- आवेदनों की स्क्रूटनी: प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी और अपूर्ण या अयोग्य आवेदनों को निरस्त किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट/शॉर्टलिस्टिंग:
- कौशल परीक्षा / लिखित परीक्षा / साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पद की आवश्यकतानुसार कौशल परीक्षा (Skill Test) / लिखित परीक्षा (Written Exam) / साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
- स्क्रीनिंग अनुपात: रिक्त पदों की संख्या के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा:
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): अंतिम चयन सूची जारी करने से पहले शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची: सभी चरणों के बाद अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। प्रतीक्षा सूची सामान्यतः 1 वर्ष या अगली भर्ती तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
CMHO Kawardha Vacancy 2025 Official Notification विज्ञापन देख सकते है |
विषय | सुचना |
विज्ञापन डाउनलोड | क्लिक हियर |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://kawardha.gov.in |
व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
टेलीग्राम | ज्वाइन |
प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: क्या यह सरकारी नौकरी है?
उत्तर: नहीं, यह स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत एक संविदा (Contractual) भर्ती है। शुरुआत में नियुक्ति वित्तीय वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन और परियोजना की आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 2: क्या मैं ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं है। आपको केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही आवेदन भेजना होगा।
प्रश्न 3: आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन पत्र कार्यालय में पहुंचने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2025, शाम 5:30 बजे है।
प्रश्न 4: क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आपको आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
प्रश्न 5: CHO पद के लिए चयन कैसे होगा?
उत्तर: CHO पद के लिए चयन मुख्य रूप से B.Sc. नर्सिंग / पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग के अंतिम वर्ष के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा, बशर्ते उम्मीदवार ने CCH इंटीग्रेटेड कोर्स उत्तीर्ण किया हो और उनका छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन हो।
प्रश्न 6: अगर मेरे आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो क्या होगा?
उत्तर: अपूर्ण, गलत जानकारी वाले या बिना निर्धारित शुल्क/दस्तावेजों के प्राप्त आवेदनों को बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म बहुत सावधानी से भरें।
प्रश्न 7: मुझे आवेदन फॉर्म कहाँ से मिलेगा?
उत्तर: आवेदन फॉर्म का प्रारूप आप जिला कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट http://kawardha.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 8: क्या अनुभव अनिवार्य है? सभी पदों के लिए?
उत्तर: सभी पदों के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं हो सकता है, लेकिन चयन प्रक्रिया में अनुभव के लिए अतिरिक्त अंक निर्धारित हैं (विशेषकर NHM अनुभव या मितानिन अनुभव के लिए)। इससे मेरिट में फायदा मिल सकता है। कृपया विज्ञापन में पद-विशेष योग्यता देखें।
निष्कर्ष (Conclusion)
CMHO कबीरधाम द्वारा NHM के तहत निकाली गई यह 41 पदों की संविदा भर्ती, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। विभिन्न प्रकार के पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है, जिससे अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
याद रखें, आवेदन केवल ऑफलाइन (रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट) माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2025 है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों और मूल डिमांड ड्राफ्ट के साथ अपना आवेदन समय पर भेजें। नवीनतम अपडेट के लिए kawardha.gov.in वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।