IGKV Jashpur Vacancy 2025: “Krishi Vigyan Kendra, Jashpur (C.G.) Contractual Recruitment 2025: Apply for Assistant, Driver, Peon, and Guard Posts”
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर (छ.ग.) कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, जशपुर भर्ती 2025
IGKV Jashpur Bharti 2025: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, जशपुर (छ.ग.) में संविदा के आधार पर निम्नलिखित पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर (छ.ग.) में निम्नलिखित रिक्त पद पर निश्चित वेतन में संविदा के माध्यम से नियुक्ति हेतु वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, डुमरबहार, पोस्ट विकासखण्ड शेखरपुर, व्हाया लुड़ेग, पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.), पिन 496220 के नाम से साधारण डाक/स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 02/04/2025 सायंकाल 05.00 बजे तक छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से विज्ञापन में दर्शित निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। डाक द्वारा विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्र पर कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर (छ.ग.) की जिम्मेदारी नहीं होगी। व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में सीधे /खुला अथवा कुरियर द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा।
IGKV Krishi Vigyan Kendra Jashpur Recruitment 2025
संस्था का नाम | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर (छ.ग.) |
पद का नाम | सहायक वर्ग, वाहन चालक, भृत्त्य, चौकीदार |
पदों की संख्या | 05 |
कैटेगरी | संविदा |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
नौकरी स्थान | जशपुर |
अंतिम तिथि | 02/04/2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.igkv.ac.in |
पदों का विवरण
कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, जशपुर द्वारा निम्नलिखित पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
पदनाम | निश्चित वेतन (रूपये में) | कुल पद | आरक्षण का विवरण |
---|---|---|---|
सहायक वर्ग- II | 23,350/- | 01 | अनारक्षित |
वाहन चालक | 18,000/- | 02 | 01 अनारक्षित, 01 अ.जा. |
भृत्य | 14,400/- | 01 | अनारक्षित |
चौकीदार | 14,400/- | 01 | अनारक्षित |
शैक्षणिक योग्यता
- सहायक वर्ग-II:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में 01 वर्षीय डिप्लोमा।
- कम्प्यूटर के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी।
- वाहन चालक:
- आठवीं कक्षा उत्तीर्ण।
- हल्के वाहन चालक का जीवित लाइसेंस (परिचालन हेतु कौशल परीक्षा ली जाएगी)।
- भृत्य:
- मान्यता प्राप्त मंडल से कम से कम पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण।
- चौकीदार:
- मान्यता प्राप्त मंडल से कम से कम पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (02/04/2025 तक)
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला/निःशक्तजन को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरक्षण नियम
- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ शासन आरक्षण देता है।
- छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं के लिए प्रत्येक संवर्ग में 30% आरक्षण है।
- निःशक्तजनों के लिए 7% आरक्षण है।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग: रु. 300/-
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: रु. 200/-
शुल्क भुगतान विवरण:
- खाता संख्या: 30525104670
- IFSC कोड: SBIN0003536
- शाखा: कांसाबेल, जशपुर (छ.ग.)
- नाम: Senior Scientist and Head, Krishi Vigyan Kendra, Dumarbahar
शुल्क केवल SBI के माध्यम से मान्य है। आवेदन पत्र में चालान/डिमांड ड्राफ्ट की रसीद देनी होगी।
आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन पत्र साधारण डाक, स्पीड पोस्ट, या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजें।
- आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को संलग्न करें:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियाँ।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)।
- चालान/डिमांड ड्राफ्ट की रसीद।
- आवेदन पत्र भेजने का पता: वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, डूमरबहार, पोस्ट-शेखरपुर, व्हाया-विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला-जशपुर (छ.ग.), पिन – 496220
चयन प्रक्रिया क्या है
- सहायक वर्ग- II के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- अन्य पदों के लिए सीधी मेरिट के आधार पर चयन होगा।
- चयन सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 04/03/2025
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 02/04/2025, सायं 05:00 बजे तक।
- आवेदन पत्र विलंब से प्राप्त होने पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन पत्र केवल डाक के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
- अधूरे, अस्पष्ट या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
- संविदा नियुक्ति की अधिकतम अवधि 03 वर्ष होगी।
- संविदा पर कार्यरत कर्मचारी को नियमितीकरण का कोई दावा नहीं होगा।
- नियत आयु से पहले विवाह करने वाले उम्मीदवार चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन पत्र के साथ स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा (रु. 5 का डाक टिकट सहित) अनिवार्य रूप से संलग्न करें।
- पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
- दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए सूची जारी होने के 07 दिनों के भीतर अभ्यर्थी को अपनी आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी।
- नियमानुसार चयनित उम्मीदवारों को केवल निर्धारित वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in पर विजिट करें। यह सुनहरा अवसर उन युवाओं के लिए है जो सरकारी संस्थान में काम करना चाहते हैं। यदि आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन करें, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना जरूरी है ताकि आपका आवेदन समय पर प्राप्त हो सके।
पदों की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए Official Notification PDF Link के माध्यम से विज्ञापन देख सकते है।
विषय | सुचना |
विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
विभागीय वेबसाइट | www.igkv.ac.in |
व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
टेलीग्राम | ज्वाइन |
इस भर्ती से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए हो नीचे कमेंट करें
Result kaise check hoga
.. result kab tak aayega
patra apatra list aa gya hai http://www.igkv.ac.in website se dekhen