Kawardha Veterinary Recruitment 2025: कबीरधाम में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 9 पदों पर शानदार मौका! अगर आपने पशुपालन में डिप्लोमा किया है, तो इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करें। जानें पूरी प्रक्रिया, अंतिम तिथि और सैलरी।
Kawardha Veterinary Vacancy 2025: कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) ने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। Kawardha AVFO Recruitment 2025 यह भर्ती जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) के तहत हो रही है और यह उन युवाओं के लिए मौका है जिन्होंने पशुपालन में डिप्लोमा किया है। इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देंगे, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।

कवर्धा पशु चिकित्सा विभाग भर्ती 2025 (Kawardha Veterinary Recruitment 2025)
| विभाग का नाम | पशुधन विकास विभाग, जिला कबीरधाम |
| पद का नाम | सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी |
| कुल पद | 09 |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक) |
| नौकरी का प्रकार | अस्थायी (89 दिनों के लिए) |
| आधिकारिक वेबसाइट | kawardha.gov.in |
पदों का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी | 09 |
Assistant Veterinary Field Officer Recruitment 2025
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| योग्यता | विवरण |
| न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त वेटनरी पॉलिटेक्निक से पशुपालन में डिप्लोमा (Diploma in Animal Husbandry – DAH) होना अनिवार्य है। |
Veterinary Jobs Chhattisgarh
आयु सीमा (Age Limit as on 01.01.2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।)
वेतनमान (Salary)
| पद का नाम | मासिक वेतन |
| सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी | ₹ 18,420/- (एकमुश्त) |
DMF Kabirdham Vacancy 2025
आवेदन कैसे करें? (How to Apply?)
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है। सबसे पहले, निचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लीजिए। उस फॉर्म को अच्छे से भरकर, उसके साथ अपनी सभी जरूरी कागजात (जैसे 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, पशुपालन डिप्लोमा, निवास प्रमाण पत्र वगैरह) की फोटोकॉपी लगा दें और उन सभी पर अपना साइन (self-attest) कर दें। इन सबको एक लिफाफे में डालकर “कार्यालय, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ, जिला कबीरधाम” के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से 12 नवंबर 2025 तक भेज दीजिए। ध्यान रहे कि आवेदन किसी और तरीके से या सीधे हाथ में जमा नहीं होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी | शुल्क |
| सभी वर्ग के उम्मीदवार | कोई शुल्क नहीं |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| विवरण | तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 03/11/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12/11/2025 (शाम 5:30 बजे तक) |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार (Walk-in Interview) के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 25 अंकों का होगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇Kawardha Veterinary Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Download Notification PDF | यहां डाउनलोड करें |
| Official Website Link | यहाँ क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: क्या दूसरे जिले के लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल कबीरधाम जिले के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: आवेदन फॉर्म कहाँ मिलेगा?
उत्तर: आवेदन फॉर्म आपको कवर्धा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kawardha.gov.in पर मिल जाएगा।
प्रश्न 3: क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी है और केवल 89 दिनों की अवधि के लिए है।
प्रश्न 4: क्या हाथ से आवेदन जमा कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ही भेजना होगा।

