PM Shri School Bastar Recruitment 2025: पीएमश्री स्कूल कोलचूर, बस्तर में संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) पद के लिए निकली भर्ती। अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025। जानें योग्यता, आयु सीमा, और आवेदन प्रक्रिया। Chhattisgarh Teacher Vacancy के लिए अभी आवेदन करें।
Bastar Music Teacher Vacancy 2025: पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला, कोलचूर में संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) के पद पर भर्ती निकली है। इस नौकरी के लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी होगी! आपका चयन सीधे आपके 10वीं, 12वीं और संगीत ग्रेजुएशन के नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
CG Music Teacher Teacher Bharti 2025: इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन, डाक (स्पीड पोस्ट) के माध्यम से भेजे जा रहे हैं और आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको अपना फॉर्म भरकर 30 अक्टूबर 2025 से पहले भेजना होगा। अगर आप संगीत सिखाने का हुनर रखते हैं और हर महीने ₹10,000 कमाना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका हाथ से जाने न दें। इस भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अंत तक पढ़ें

पीएमश्री स्कूल भर्ती 2025: PM Shri School Bastar Recruitment 2025
| विवरण | जानकारी |
| पद का नाम | संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) |
| विभाग का नाम | कार्यालय पीएमश्री शाला, कोलचूर, बस्तर |
| कुल पद | 01 |
| वेतन (Salary) | ₹10,000/- प्रति माह |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट द्वारा) |
| नौकरी का स्थान | कोलचूर, बस्तर (छत्तीसगढ़) |
| अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bastar.gov.in |
पद का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | कुल पद |
| संगीत प्रशिक्षक (Music Instructor) | 01 |
CG PM Shri School Recruitment 2025
कौन कर सकता है आवेदन? (शैक्षणिक योग्यता)
| पद का नाम | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
| संगीत प्रशिक्षक | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक (Bachelor’s Degree in Music) या समकक्ष डिग्री। |
CG Sangeet Shikshak Bharti 2025
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
मासिक वेतन (Salary Details)
| पद का नाम | वेतन |
| संगीत प्रशिक्षक | ₹10,000/- प्रति माह |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
इस भर्ती के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। यह पूरी तरह से निःशुल्क है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| कार्यक्रम | तिथि |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 10/10/2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती की लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट आपके 10वीं, 12वीं और स्नातक के अंकों के आधार पर बनेगी, जिसका वेटेज इस प्रकार है:
- 10वीं के अंकों का: 20% वेटेज
- 12वीं के अंकों का: 30% वेटेज
- संगीत में स्नातक डिग्री के अंकों का: 50% वेटेज
जिस उम्मीदवार के अंक इस गणना के अनुसार सबसे अधिक होंगे, उन्हें इस पद के लिए चुना जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇Bastar Music Teacher Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Download Notification PDF | यहां डाउनलोड करें |
| Official Website Link | bastar.gov.in/ |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इस भर्ती के लिए आवेदन आपको ऑफलाइन डाक से भेजना होगा। सबसे पहले, ऊपर दिए गए महत्वपूर्ण लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें। फॉर्म को अच्छी तरह भरें और अपने सभी जरूरी कागजात (जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र) की फोटोकॉपी पर अपना साइन (self-attest) करके फॉर्म के साथ लगा दें। आखिर में, इन सभी को एक लिफाफे में डालकर स्पीड पोस्ट के जरिए “पीएमश्री कार्यालय, पीएमश्री शाला शा.प्राथमिक शाला कोलचूर, विकासखण्ड बस्तर, जिला बस्तर (छ०ग०), पिन कोड – 494223” के पते पर भेज दें। ध्यान रहे कि आपका आवेदन 30 अक्टूबर 2025 तक पहुंच जाना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: कोई भी उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी है और संगीत में स्नातक की डिग्री रखता है, वह आवेदन कर सकता है।
प्रश्न 2: आवेदन भेजने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 है।
प्रश्न 3: क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थायी रूप से की जा रही है।
प्रश्न 4: चयन के बाद क्या करना होगा?
उत्तर: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

