PM Shri School Bilaspur Recruitment 2025: Apply for 13 part-time Music Teacher posts under Samagra Shiksha Bilaspur. Last date is 16 Sept 2025. Check eligibility, salary, and how to apply for this CG Teacher Vacancy.
Bilaspur Music Teacher Recruitment 2025 संगीत में रुचि रखने वाले और शिक्षण में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है| कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने जिले के 13 पीएमश्री (PM Shri) स्कूलों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों (Part-time Music Instructors) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है।
Samagra Shiksha Bilaspur Vacancy अगर आप संगीत में स्नातक हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती के तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है।

पीएमश्री स्कूल बिलासपुर भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण
विभाग का नाम | कार्यालय समग्र शिक्षा, बिलासपुर (छ.ग.) |
पद का नाम | अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक |
कुल पद | 13 |
सैलरी (मानदेय) | ₹ 10,000/- प्रति माह |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक/कूरियर) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16 सितंबर 2025 (शाम 5:30 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bilaspur.gov.in |
पदों का विवरण (PM Shri School Bilaspur Recruitment 2025 Details)
यह भर्ती बिलासपुर जिले के अलग-अलग विकासखंडों में स्थित 13 पीएमश्री स्कूलों के लिए है। हर स्कूल में संगीत प्रशिक्षक का एक पद स्वीकृत है।
विकासखंड | स्कूल का नाम | स्वीकृत पद |
बिल्हा | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला रामपुर | 1 |
बिल्हा | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला खम्तराई | 1 |
बिल्हा | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला केशला | 1 |
बिल्हा | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला अचानकपुर | 1 |
कोटा | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला पोड़ी | 1 |
मस्तूरी | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला केंवटपारा मल्हार | 1 |
मस्तूरी | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला कुकुर्दीकला | 1 |
तखतपुर | पी.एम.श्री. शा.प्रा.शाला सम्बलपुरी | 1 |
कोटा | पी.एम.श्री. सेजेस शा.उ.मा.वि. डी.के.पी. कोटा | 1 |
तखतपुर | पी.एम.श्री. सेजेस शा.उ.मा.वि. तखतपुर | 1 |
बिल्हा | पी.एम.श्री. सेजेस शा.क.उ.मा.वि. सरकण्डा बिलासपुर | 1 |
बिल्हा | पी.एम.श्री. सेजेस शा.उ.मा.वि. चकरभाठा | 1 |
मस्तूरी | पी.एम.श्री. सेजेस शा.उ.मा.वि. मस्तूरी | 1 |
PM Shri School Bilaspur Vacancy 2025
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
- उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2025 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला) के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2025
आवेदन शुल्क और वेतन (Application Fee and Salary)
श्रेणी | विवरण |
आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं है। |
वेतन (Salary) | ₹10,000/- प्रति माह |
CG Teacher Vacancy 2025
आवेदन कैसे करें? (Application Process)
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। ध्यान दें कि आवेदन सीधे हाथ से या व्यक्तिगत रूप से जमा नहीं किए जाएंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bilaspur.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताओं और अन्य जरूरी दस्तावेजों (जैसे – 10वीं, 12वीं, स्नातक की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि) की स्व-प्रमाणित (self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
- लिफाफे के ऊपर आप जिस पीएमश्री स्कूल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म को रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:
पता: जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन, नेहरु चौक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, पिन – 495001
आपका आवेदन 16 सितंबर 2025 को शाम 5:30 बजे तक इस पते पर पहुंच जाना चाहिए।
PM Shri School Bilaspur Recruitment 2025
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
विज्ञापन जारी होने की तिथि | 09/09/2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | आवेदन शुरू हो चुके हैं |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16/09/2025 |
Bilaspur Music Teacher Vacancy 2025
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट बनाने के लिए अंकों की गणना इस प्रकार होगी:
- कक्षा 10वीं के अंकों का: 25% वेटेज
- कक्षा 12वीं के अंकों का: 25% वेटेज
- संगीत में स्नातक डिग्री के अंकों का: 50% वेटेज
इन तीनों के आधार पर एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇 Bilaspur PM Shri School Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
विषय | सुचना |
Applycation Form Download | Click Here |
Download Notification PDF | Click here |
Official Website Link | https://bilaspur.gov.in/ |
व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
टेलीग्राम | ज्वाइन |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 है।
प्रश्न 2: क्या मैं एक से अधिक स्कूलों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही स्कूल के लिए आवेदन कर सकता है।
प्रश्न 3: क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती अंशकालिक और अस्थायी है, जो अधिकतम 31 मार्च 2026 तक के लिए होगी।
प्रश्न 4: इस पद के लिए सैलरी कितनी है?
उत्तर: चयनित उम्मीदवार को प्रति माह ₹10,000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।
प्रश्न 5: चयन कैसे होगा?
उत्तर: चयन 10वीं, 12वीं और संगीत में स्नातक के अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
👉 ऐसी ही और नौकरियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें!