PM Shri School Raigarh Recruitment 2025: समग्र शिक्षा रायगढ़ ने संगीत शिक्षक के 14 अंशकालीन पदों पर भर्ती की घोषणा की है। मानदेय ₹10,000 प्रति माह । आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 है। मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती। अभी आवेदन करें!
Samagra Shiksha Raigarh Bharti 2025: कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा रायगढ़ (छ.ग.) ने पीएमश्री योजना के तहत संगीत शिक्षक (Music Teacher) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है । यह भर्ती अंशकालीन (Part-time) है और इसके लिए आपको हर महीने एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा ।
PM Shri School Raigarh Vacancy 2025: अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं और बच्चों को सिखाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए मौका हो सकता है। आइए इस भर्ती के बारे में जानते हैं।

PM Shri School Raigarh Recruitment 2025: भर्ती का विवरण
| भर्ती संगठन | कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा रायगढ़ |
| पद का नाम | संगीत शिक्षक (Music Teacher) |
| योजना | पीएमश्री योजना |
| कुल पद | 14 पद |
| मानदेय (Salary) | ₹10,000/- प्रति माह (निश्चित) |
| नौकरी का प्रकार | अंशकालीन एवं पूर्णतः अस्थाई |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट) |
| चयन प्रक्रिया | स्नातक (संगीत) में प्राप्त अंकों की मेरिट |
| आधिकारिक वेबसाइट | raigarh.gov.in/ |
| नौकरी का स्थान | रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़ |
रिक्ति विवरण (Vacancy Details)
इस भर्ती में कुल 14 पद हैं, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।
| श्रेणी (Category) | पदों की संख्या |
| अनारक्षित (UR) | 05 |
| अजजा (ST) | 05 |
| अजा (SC) | 02 |
| अपिव (OBC) | 02 |
| कुल (Total) | 14 पद |
Raigarh Collector Office Recruitment 2025
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| संगीत शिक्षक | किसी भी शासकीय मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree in Music)। |
नोट: आपकी डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्था से होनी चाहिए, तभी वह मान्य होगी।
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की आयु दिनांक 01-07-2025 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
- SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में शासकीय नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- महत्वपूर्ण: आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आपको सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सभी वर्ग | कोई शुल्क नहीं |
Raigarh Music Teacher Vacancy 2025
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी।
- उम्मीदवारों का चयन स्नातक (संगीत) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।
- प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची (Merit List) तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
नौकरी की शर्तें (Important Terms)
- यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई (Temporary) और अंशकालीन (Part-time) है ।
- शुरुआत में, यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए होगी।
- बजट की उपलब्धता और आपके काम (कार्य संतोषजनक) के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇Raigarh Music Teacher Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Download Notification PDF | यहां डाउनलोड करें |
| Official Website Link | raigarh.gov.in/ |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
Raigarh Music Teacher Vacancy 2025
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आपको इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ध्यान दें कि आवेदन पत्र सीधे ऑफिस में जाकर हाथ से जमा नहीं किए जाएँगे। आपको अपना आवेदन फॉर्म और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ (जैसे मार्कशीट, डिग्री), जिन्हें किसी राजपत्रित अधिकारी से अटेस्ट (प्रमाणित) कराया हो, एक लिफाफे में डालना होगा। लिफाफे के ऊपर आपको अपने पद का नाम (संगीत शिक्षक) साफ-साफ लिखना होगा। इस लिफाफे को आपको केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट से ही भेजना है। आपका आवेदन हर हाल में 29 नवंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक ‘जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़’ के पते पर पहुँच जाना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| आयोजन | तिथि |
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 10-11-2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | आवेदन शुरू हो चुके हैं |
| आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि | 29 नवंबर 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
ध्यान दें: आपका आवेदन पत्र 29 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए। इसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, अंतिम तिथि का इंतजार न करें, जल्द से जल्द आवेदन करें।
अगर आप इस भर्ती से जुड़ा कोई और सवाल पूछना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बताएं।

