Samagra Shiksha Mahasamund Recruitment 2026: जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा महासमुंद (Samagra Shiksha Mahasamund) ने आपके लिए एक बेहतरीन मौका निकाला है। विभाग ने Physiotherapist और Speech Therapist के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन Offline (Registered/Speed Post) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 की शाम 5:30 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको Mahasamund Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे सैलरी, योग्यता, आवेदन कैसे करें और चयन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

Samagra Shiksha Mahasamund 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुंद (छ.ग.) |
| पद का नाम | फिजियो थेरेपिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट |
| कुल पद | 02 पद |
| वेतन (Salary) | ₹ 20,000/- हर महीने |
| नौकरी की जगह | महासमुंद, छत्तीसगढ़ |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड पोस्ट) |
| अंतिम तिथि | 29 जनवरी 2026 |
| वेबसाइट | www.mahasamund.gov.in |
Samagra Shiksha Mahasamund Vacancy Details
विभाग ने कुल 02 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती सभी वर्गों (अनारक्षित) के लिए खुली है।
| पद का नाम | कुल पद | श्रेणी (Category) |
| Physiotherapist | 01 | अनारक्षित |
| Speech Therapist | 01 | अनारक्षित |
| कुल योग | 02 पद |
Educational Qualification for Therapist Jobs
| पद (Post) | योग्यता (Qualification) |
| Physiotherapist | • मान्यता प्राप्त संस्था से Bachelor of Physiotherapy (BPT) डिग्री। • छत्तीसगढ़ फिजियो थेरेपी परिषद में जीवित पंजीयन (Live Registration) होना अनिवार्य है। |
| Speech Therapist | • मान्यता प्राप्त संस्था से B.A.S.L.P डिग्री। • भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। |
Age Limit (आयु सीमा)
उम्मीदवार की उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 की तारीख से की जाएगी।
- न्यूनतम उम्र: 21 वर्ष।
- अधिकतम उम्र: छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार (आमतौर पर 35 से 40 वर्ष)।
Salary Structure (मानदेय)
| Post Name | Monthly Salary |
| Physiotherapist | ₹ 20,000/- प्रति माह |
| Speech Therapist | ₹ 20,000/- प्रति माह |
Selection Process for Mahasamund Recruitment
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन आपके नंबरों और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए 100 नंबर बांटे गए हैं:
- पढ़ाई (Qualification): 60 नंबर (आपकी डिग्री के प्रतिशत का 60%)।
- अनुभव (Experience): 20 नंबर (हर 1 साल के अनुभव के लिए 5 नंबर, ज्यादा से ज्यादा 20 नंबर)।
- इंटरव्यू और स्थानीय बोली: 20 नंबर (साक्षात्कार)।
इन सबको मिलाकर एक मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी आधार पर नौकरी मिलेगी।
Application Fee
कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
How to Apply for Samagra Shiksha Mahasamund Recruitment 2026?
आवेदन केवल ऑफलाइन (डाक द्वारा) ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट से फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसे साफ-साफ भरें और अपनी फोटो चिपकाएं। इसके साथ अपनी पढ़ाई, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और जाति-निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी (जिस पर आपके साइन हों) लगाएं। इन सबको एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर “आवेदित पद का नाम” जरुर लिखें। अंत में, इस लिफाफे को 29 जनवरी 2026 की शाम तक ‘जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुंद (पिन-493445)’ के पते पर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज दें। ध्यान रखें, साधारण डाक से या खुद जाकर जमा किया गया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
Important Dates
| घटना | तारीख |
| विज्ञापन जारी होने की तारीख | 15 जनवरी 2026 |
| फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख | 29 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक) |
Important Links
| लिंक का नाम | लिंक |
| नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड करें (PDF) | [यहाँ क्लिक करें] |
| ऑफिशियल वेबसाइट | [mahasamund.gov.in/] |
CG Physiotherapist Bharti 2026 (FAQs)
Q1. Samagra Shiksha Mahasamund में आवेदन करने की Last Date क्या है?
Ans: आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक) है।
Q2. आवेदन कैसे करना है, Online या Offline?
Ans: आवेदन केवल Offline (Speed Post/Registered Post) माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Q3. Physiotherapist और Speech Therapist की सैलरी कितनी है?
Ans: दोनों पदों के लिए निर्धारित सैलरी ₹ 20,000/- प्रति माह है।
Q4. क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
Ans: प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को दी जाती है, लेकिन पात्रता शर्तों के अनुसार RCI/Physiotherapy Council में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
Q5. यह जॉब परमानेंट है या कॉन्ट्रैक्ट?
Ans: यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी (Contractual) आधार पर है, जिसे 31 मार्च 2026 तक या आगामी आदेश तक रखा जाएगा।

