Sukma Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: जिला पंचायत सुकमा में पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित। अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2025। जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।
Zila Panchayat Sukma Recruitment 2025: CG Panchayat Sachiv Bharti (12th Pass) कार्यालय जिला पंचायत सुकमा ने पंचायत सचिव (Gram Panchayat Secretary) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sukma Panchayat Sachiv Recruitment 2025: 12th Pass Job Vacancy: सबसे खास बात यह है कि विभाग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब आप 09 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बताएंगे।
महत्वपूर्ण अपडेट (Important Update)
ध्यान दें: विभाग द्वारा जारी शुद्धि पत्र (Corrigendum) के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09/12/2025 कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले (विज्ञापन क्र. 2095 दिनांक 09.09.2025 के तहत) आवेदन कर दिया है, उन्हें दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Sukma Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 (भर्ती का संक्षिप्त विवरण)
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| विभाग का नाम | जिला पंचायत सुकमा (छ.ग.) |
| पद का नाम | पंचायत सचिव (Panchayat Sachiv) |
| कुल पद (Total Vacancy) | 02 पद |
| नौकरी का स्थान | सुकमा, छत्तीसगढ़ |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 दिसंबर 2025 (शाम 5:30 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sukma.gov.in |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
यह भर्ती केवल सुकमा जिले के मूल निवासियों के लिए है। Sukma Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025
| वर्ग (Category) | कुल पद | टिप्पणी |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 02 | मुक्त (Open) |
| कुल योग – | 02 | – |
Educational Qualifications (शैक्षणिक योग्यता)
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- 12वीं पास: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी (12th Pass) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर डिप्लोमा: शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- मूल निवासी: आवेदक का सुकमा जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
Age Limit (आयु सीमा)
आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी:
- न्यूनतम आयु (Minimum Age): 21 वर्ष
- अधिकतम आयु (Maximum Age): 45 वर्ष (आयु सीमा में छूट के साथ)
(नोट: पहले न्यूनतम आयु 18 वर्ष लिखी गई थी, जिसे सुधारकर अब 21 वर्ष माना गया है)
Salary (वेतनमान)
| पद | वेतन/स्टाइपेंड |
| पंचायत सचिव | रु. 3500-10000 + ग्रेड वेतन 1100 + विशेष भत्ता |
Application Fee (आवेदन शुल्क)
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
| सभी श्रेणियां (ST/SC/OBC/Gen) | कोई शुल्क नहीं |
Cg Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| ईवेंट (Event) | तारीख (Date) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25/11/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Extended) | 09 दिसंबर 2025 |
| मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
Cg Gram Panchayat Sachiv vacancy 2025
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
उम्मीदवारों का चयन मेरिट (Merit) के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि आपके अंकों को भार दिया जाएगा:
- 12वीं (हायर सेकेंडरी) के अंक: 50% वेटेज।
- उच्चतर शिक्षा (Graduate/PG): अधिकतम 10 अंक।
- कंप्यूटर कौशल परीक्षा: 25% वेटेज (प्राप्तांकों का)।
- अनुभव (ग्राम रोजगार सहायक): अधिकतम 05 अंक (प्रति वर्ष 1 अंक)।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇 Sukma Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Applycation Form Link | Click here |
| Download Notification PDF | Click here |
| Official Website Link | https://sukma.gov.in |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
आवेदन कैसे करें? (Application Process Overview)
यह भर्ती ऑफलाइन है, इसलिए आपको आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले www.sukma.gov.in से या ऊपर दी गयी महत्वपूर्ण लिंक से आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी (नाम, पिता का नाम, योग्यता आदि) साफ-साफ भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (10वीं, 12वीं, जाति, निवास, रोजगार पंजीयन, कंप्यूटर डिप्लोमा आदि) की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- एक बंद लिफाफे में फॉर्म और दस्तावेज डालें। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें – “पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन” और अपनी जाति/वर्ग।
- इस पते पर भेजें:मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO),
जिला पंचायत – सुकमा (छ.ग.) - भेजने का माध्यम: केवल स्पीड पोस्ट (Speed Post) या पंजीकृत डाक (Registered Post) से ही भेजें। साधारण डाक या कुरियर मान्य नहीं होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1: सुकमा जिला पंचायत भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 09 दिसंबर 2025 है।
Q2: क्या दूसरे जिले के लोग आवेदन कर सकते हैं?
Ans: जी नहीं, इस भर्ती के लिए केवल सुकमा जिले के मूल निवासी ही पात्र हैं।
Q3: इस फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं क्या?
Ans: नहीं, यह पूरी तरह से ऑफलाइन भर्ती है। आपको फॉर्म भरकर डाक द्वारा भेजना होगा।
Q4: न्यूनतम योग्यता क्या है?
Ans: कम से कम 12वीं पास और साथ में 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है।
Q5: मैंने सितंबर में आवेदन कर दिया था, क्या मुझे फिर से भेजना होगा?
Ans: नहीं, यदि आपने विज्ञापन क्रमांक 2095 (दिनांक 09.09.2025) के तहत पहले आवेदन कर दिया है, तो आपको दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
सरकारी नौकरी से जुड़ी ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करते रहें।

