Sukma Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025: जिला पंचायत सुकमा ने ग्राम पंचायत सचिव के 2 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यदि आप सुकमा जिले के निवासी हैं और 12वीं पास हैं, तो 30 सितंबर 2025 से पहले आवेदन करें। जानें पूरी जानकारी, योग्यता, और आवेदन प्रक्रिया।
Sukma Zila Panchayat Recruitment 2025: जिला पंचायत सुकमा ने ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) के पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है। जिला पंचायत सुकमा भर्ती 2025 यह उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो 12वीं पास हैं और अपने ही जिले में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
Zila Panchayat Sukma recruitment 2025 इस भर्ती अभियान के तहत कुल 02 पदों को भरा जाना है, और सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है, इसलिए देर न करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

सुकमा जिला पंचायत सचिव भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण
| विभाग का नाम | कार्यालय – जिला पंचायत सुकमा, छत्तीसगढ़ |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) |
| कुल पद | 02 |
| वेतनमान (Salary) | रु. 3500-10000 + ग्रेड पे रु. 1100 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 (शाम 5:30 बजे तक) |
| आवेदन का तरीका | स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक (ऑफलाइन) |
| नौकरी का स्थान | सुकमा जिला, छत्तीसगढ़ |
| आधिकारिक वेबसाइट | sukma.gov.in |
पदों का विवरण (Sukma Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025 Details)
| पद का नाम | कुल पद | वर्ग |
| ग्राम पंचायत सचिव | 02 | अनुसूचित जनजाति (मुक्त) |
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में निम्नलिखित होनी चाहिए:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष (आयु सीमा में छूट शामिल है)
Cg Gram Panchayat Sachiv vacancy 2025
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
| पद का नाम | आवश्यक योग्यता |
| ग्राम पंचायत सचिव | 1. किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण। 2. मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में न्यूनतम एक वर्षीय डिप्लोमा। |
Cg Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| वर्ग | शुल्क |
| सभी वर्ग | कोई शुल्क नहीं |
Sukma Gram Sachiv vacancy 2025
वेतनमान (Salary Details)
| पद का नाम | वेतनमान |
| ग्राम पंचायत सचिव | रु. 3500-10000 + ग्रेड पे रु. 1100 + रु. 4000 विशेष भत्ता |
Sukma Collector Office vacancy 2025
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आवेदन प्रक्रिया आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से आवेदन पत्र (Application Form) डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और अपनी एक स्व-प्रमाणित (self-attested) फोटो चिपकाएं।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों (जैसे 10वीं, 12वीं, कंप्यूटर डिप्लोमा, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र) की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र और दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखें।
- लिफाफे के ऊपर “ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन पत्र” स्पष्ट रूप से लिखें।
- अब इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजें:
- पता: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत – सुकमा (छ.ग.)
Chhattisgarh Zila Panchayat jobs
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| कार्यक्रम | तिथि |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 09/09/2025 |
| आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि | 30/09/2025 |
CG Zila Panchayat recruitment
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। मेरिट की गणना इस प्रकार होगी:
- हायर सेकेण्डरी (12वीं) के अंकों पर 50% वेटेज।
- कंप्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों पर 25% वेटेज।
- उच्चतर शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/स्नातकोत्तर) के लिए अधिकतम 10 अंक।
- ग्रामीण विकास में डिप्लोमा के लिए 10 अंक।
- रोजगार सहायक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 05 अंक।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇 Sukma Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! 👇
| विषय | सुचना |
| Download Notification PDF | Click here |
| Official Website Link | https://sukma.gov.in |
| व्हाट्सएप ग्रुप | ज्वाइन |
| टेलीग्राम | ज्वाइन |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: केवल सुकमा जिले के मूल निवासी ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से ऑफलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
प्रश्न 3: क्या दूसरे जिले के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती सिर्फ सुकमा जिले के निवासियों के लिए है।
प्रश्न 4: चयन कैसे होगा?
उत्तर: चयन 12वीं, उच्च शिक्षा, और अनुभव के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा।
👉 इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर करें जो नौकरी की तलाश में हैं।

