छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने नगर सेना और SDRF के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित CG Fireman Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। यह लिखित फायरमैन भर्ती परीक्षा (NSF26) 19 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से रायपुर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे 13 जुलाई 2026 से व्यापम की प्रोफाइल लॉगिन वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना CG Vyapam Fireman Admit Card Download कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ (SDRF) के अंतर्गत फायरमेन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। व्यापम ने परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र के सख्त दिशा-निर्देशों (ड्रेस कोड आदि) को ध्यान से अवश्य पढ़ें।

छत्तीसगढ़ फायरमैन भर्ती परीक्षा (NSF26) का एडमिट कार्ड हुआ जारी!
CG Vyapam Fireman Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CGSSB) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा SDRF मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 295 विभिन्न पदों (फायरमैन, स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, आदि) के लिए लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र व्यापम की प्रोफाइल लॉगिन वेबसाइट से 13 जुलाई 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केवल रायपुर (01) जिले के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
CG Fireman 2026 Exam Overview
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा SDRF, छत्तीसगढ़ |
| परीक्षा का नाम | फायरमेन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) |
| कुल पद | 295 पद |
| परीक्षा की तिथि | 19 जुलाई 2026 (रविवार) |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 13 जुलाई 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
| परीक्षा केंद्र | केवल रायपुर |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
Table of Contents
CG Fireman Exam Date 2026 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण समय सारिणी
सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित समय का कड़ाई से पालन करें। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पहुँचने का समय: सुबह 8:00 बजे (सत्यापन एवं फ्रिस्किंग हेतु 2 घंटे पूर्व)।
- गेट बंद होने का समय: सुबह 9:30 बजे (परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा)।
- परीक्षा प्रारंभ होने का समय: सुबह 10:00 बजे।
महत्वपूर्ण लिंक्स – Important Links
👇 CG Fireman Admit Card 2026 Download Link: आधिकारिक अधिसूचना और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें! 👇
| विषय | लिंक |
| Download Admit Card | [यहाँ क्लिक करें] |
| Official Notification PDF | [यहाँ क्लिक करें] |
| CG Fireman सिलेबस PDF | Download |
| CG Fireman भर्ती सम्पूर्ण सुचना | Click Here |
| Official Website | vyapamcg.cgstate.gov.in |
| व्हाट्सएप ग्रुप (Updates) | [ज्वाइन करें] |
| टेलीग्राम ग्रुप (Updates) | [ज्वाइन करें] |
कैसे डाउनलोड करें CG Fireman Admit Card 2026? (Step-by-Step)
चूंकि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए आपको इसे व्यापम की वेबसाइट से ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। सर्वर डाउन होने की स्थिति में थोड़ा धैर्य रखें।
- Step-1: सबसे पहले CG Vyapam की प्रोफाइल लॉगिन वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। (Link: https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online)
- Step-2: अपना Registered Mobile Number (जो यूजर आईडी है) और Password दर्ज करके ‘Login’ करें।
- Step-3: डैशबोर्ड में ‘Admit Card Download’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- Step-4: स्क्रीन पर आपका CG Fireman (NSF26) परीक्षा का एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- Step-5: इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट (Page के केवल एक तरफ) निकाल कर भविष्य (चयन/प्रवेश) के लिए सुरक्षित रख लें।
(नोट: यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो व्यापम के हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर कार्यालयीन समय में संपर्क करें।)
⚠️ जरूरी दिशा-निर्देश एवं ड्रेस कोड: CGSSB Fireman Admit Card 2026
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन नियमों को अवश्य जान लें, अन्यथा परीक्षा से वंचित किया जा सकता है:
- एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र: प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, या आधार कार्ड) लाना अनिवार्य है। ई-आधार (e-Aadhar) तभी मान्य होगा जब वह वेरीफाइड हो।
- सख्त ड्रेस कोड (Dress Code):
- हल्के रंग के आधी बांह (Half Sleeves) वाले कपड़े ही पहनकर जाएं।
- वर्जित रंग: काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना सख्त मना है।
- फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनकर आएं (जूते वर्जित हैं)।
- आभूषण वर्जित: कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना सख्त मना है।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
- धार्मिक पोशाक: धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से और पहले रिपोर्ट करना होगा ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जाँच की जा सके।
- अन्य नियम: प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट लें लेकिन पेज के केवल एक तरफ (One Sided) ही प्रिंट करें क्योंकि एक प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
CG Fireman Vacancy Admit Card 2026: FAQ
Q.1: CG Fireman Admit Card 2026 Link कब जारी किया गया?
Ans: छत्तीसगढ़ फायरमैन (NSF26) परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
Q.2: छत्तीसगढ़ Fireman का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Ans: अभ्यर्थी CG Vyapam की प्रोफाइल लॉगिन वेबसाइट (vyapamprofile.cgstate.gov.in/online) पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक पोस्ट में ऊपर दिया गया है।
Q.3: छत्तीसगढ़ Fireman (NSF26) का Exam कब होगा?
Ans: यह लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Q.4: परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय क्या है?
Ans: अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले (सुबह 8:00 बजे) उपस्थित होना है। सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
(यदि आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें, हम आपकी पूरी सहायता करेंगे!)
