Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026: 8वीं पास के लिए रामानुजगंज में भृत्य व चौकीदार की सरकारी नौकरी

Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026

Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026: कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति रामानुजगंज, जिला – बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) ने भृत्य (Peon) और चौकीदार (Chowkidar) के नियमित पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 05 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आपको अपना भरा हुआ फॉर्म पंजीकृत डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से भेजना होगा। फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक तय की गई है। आज के इस पोस्ट में हम इस भर्ती से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी को समझेंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन फॉर्म भर सकें।

CG Mandi Board Bharti 2026: भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
विभाग का नामकृषि उपज मंडी समिति रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर
पद का नामभृत्य (Peon) और चौकीदार (Chowkidar)
कुल पदों की संख्या05 पद
नौकरी का स्थानरामानुजगंज (छत्तीसगढ़)
भर्ती का प्रकारसीधी भर्ती (नियमित पद)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक)
आधिकारिक वेबसाइटagriportal.cg.nic.in/samb
Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026

Balrampur Peon Chowkidar Vacancy 2026: पदों की विस्तृत जानकारी

पद का नामकुल पदअनारक्षित (UR)अनुसूचित जाति (SC)अनुसूचित जनजाति (ST)अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
भृत्य / चौकीदार05निरंकनिरंक04 (मुक्त), 01 (महिला)निरंक

नोट: यह भर्ती मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें 4 पद मुक्त (Open) हैं और 1 पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रखा गया है।

CG 8th Pass Government Jobs: शैक्षणिक योग्यता

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
भृत्य / चौकीदारउम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से 8वीं कक्षा (8th Class) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु प्रमाण के लिए जरूरी बात:
आपकी उम्र की जांच के लिए आपकी 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट को ही आधार माना जाएगा। इसलिए आपके पास अपनी 8वीं की अंकसूची (Marksheet) होना बहुत जरूरी है।

आयु सीमा (Age Limit)

Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Recruitment के लिए विभाग ने उम्र की सीमा तय की है, जिसे हर उम्मीदवार को पूरा करना होगा।

  • न्यूनतम आयु: उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु: उम्मीदवार की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आयु की गणना: उम्र की गिनती 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आयु में छूट (Age Relaxation):
यह पद आरक्षित वर्ग के लिए है, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (ST), महिला और अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा में छूट का लाभ लेने के लिए आपको अपने जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगानी होगी।

वेतनमान विवरण (Salary Details)

पद का नामवेतनमान (Pay Scale)वेतन लेवल
भृत्य / चौकीदार15,600 रुपये से 49,400 रुपयेलेवल – 1 (Level-1)

यह एक नियमित (Regular) पद है, इसलिए सैलरी के अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। नौकरी लगने के बाद उम्मीदवार को तीन साल की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को एक साल और बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

वर्ग का नामआवेदन शुल्क
सभी वर्ग (ST/Female)कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)

Selection Process for Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026

चयन प्रक्रिया को समझना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसी के आधार पर आपको नौकरी मिलेगी। विभाग ने इसके लिए एक पारदर्शी तरीका अपनाया है।

1. लिखित परीक्षा (Written Exam):
सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 90 अंकों की होगी। चूंकि योग्यता 8वीं पास है, इसलिए परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न भी सामान्य स्तर के ही होंगे।

2. साक्षात्कार (Interview):
लिखित परीक्षा होने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट के आधार पर एक पद के लिए 5 उम्मीदवारों (1:5 के अनुपात में) को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह साक्षात्कार कुल 10 अंकों का होगा।

अंत में, लिखित परीक्षा (90 अंक) और साक्षात्कार (10 अंक) दोनों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और उसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
विज्ञापन जारी होने की तिथि21 मई 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि21 मई 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि22 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
परीक्षा / इंटरव्यू की तिथिफॉर्म की जांच के बाद बाद में बताई जाएगी

ध्यान रखें: विभाग ने स्पष्ट किया है कि 22 जून 2026 की शाम 5:30 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक द्वारा होने वाले विलंब (देरी) के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए आप अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्दी से जल्दी अपना फॉर्म भेज दें।

Ramanujganj Mandi Samiti Application Form कैसे भरें? (Step-by-Step Guide)

यह ए यह एक ऑफलाइन फॉर्म है, इसलिए इसे भरते समय आपको थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मैंने यहां फॉर्म भरने का पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताया है:

स्टेप 1: फॉर्म का प्रिंटआउट लें
सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। नोटिफिकेशन के आखिरी पेज पर आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है। आप अपने आस-पास की किसी भी कंप्यूटर दुकान से इस पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।

स्टेप 2: अपनी जानकारी भरें
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी नीले या काले पेन से साफ और बड़े अक्षरों में भरें। इसमें अपना पूरा नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि (अंकों और शब्दों में), शैक्षणिक योग्यता, पूरा पता और अपना मोबाइल नंबर सही-सही लिखें।

स्टेप 3: रोजगार पंजीयन की जानकारी
फॉर्म में आपको अपने रोजगार कार्यालय का नाम, पंजीयन क्रमांक और वैधता दिनांक (Validity Date) लिखना होगा। यह बहुत जरूरी है।

स्टेप 4: फोटो चिपकाएं
फॉर्म के ऊपर दाईं ओर दी गई जगह पर अपना एक नया पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाएं। उस फोटो पर अपने हस्ताक्षर (Cross Signature) जरूर करें। इसके अलावा एक और पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म के साथ पिन (चस्पा) करके भेजना होगा। कुल मिलाकर 2 फोटो लगेंगे।

स्टेप 5: जरूरी दस्तावेज संलग्न करें (Documents to Attach)
फॉर्म के साथ इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगानी होगी। सभी फोटोकॉपी पर नीचे अपना साइन (स्वप्रमाणित) जरूर करें:

  1. 8वीं कक्षा की मार्कशीट। (आयु प्रमाण के लिए 5वीं की मार्कशीट भी लगा सकते हैं)।
  2. छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  3. सक्षम अधिकारी द्वारा बना हुआ जाति प्रमाण पत्र।
  4. रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र।
  5. अगर आपके पास काम का कोई अनुभव है, तो उसका सर्टिफिकेट।

स्टेप 6: लिफाफा तैयार करें और पोस्ट करें
सभी दस्तावेजों को फॉर्म के पीछे अच्छे से स्टेपल कर लें। इसे एक साफ लिफाफे के अंदर डालें। लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में स्पष्ट रूप से लिखें – “भृत्य / चौकीदार के नियमित पद हेतु आवेदन”

अब इस लिफाफे को नीचे दिए गए पते पर केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज दें:

आवेदन भेजने का पता:
सचिव,
कृषि उपज मंडी समिति रामानुजगंज,
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)
पिन कोड – 497220

Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026 form
Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026

भर्ती से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियम (Important Rules)

फॉर्म भरने से पहले आपको कुछ और बातों का ध्यान रखना चाहिए जो विभाग द्वारा बताई गई हैं:

  • मूल निवासी: आवेदन करने वाला व्यक्ति छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • रोजगार पंजीयन: उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • विवाह की शर्त: कोई भी पुरुष उम्मीदवार जिसकी एक से अधिक जीवित पत्नियां हों, या कोई महिला जिसने ऐसे पुरुष से शादी की हो जिसकी पहले से एक पत्नी हो, वह आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
  • बच्चों की जानकारी: 26 जनवरी 2001 के बाद जिन महिलाओं या पुरुषों के दो से अधिक बच्चे होंगे, वे इस नौकरी के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • अपात्रता के कारण: अगर फॉर्म आधा-अधूरा भरा गया है, या बिना सूचना के भेजा गया है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। किसी भी अपराध में दोषी पाए गए व्यक्ति को नौकरी नहीं दी जाएगी।

आपकी सुविधा के लिए मैंने सभी जरूरी लिंक नीचे एक टेबल में दे दिए हैं। आप यहां से ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

लिंक्स का नामवेब लिंक
आधिकारिक विज्ञापन और फॉर्म डाउनलोड करेंClich Here
कृषि उपज मंडी समिति की वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की अन्य सरकारी नौकरियां देखेंहमारी वेबसाइट के होमपेज पर जाएं
ज्वाइन व्हाट्सप्प ग्रुपJoin Now
ज्वाइन टेलीग्राम चैनलJoin Now

Krishi Upaj Mandi Balrampur Bharti 2026(FAQs)

प्रश्न 1: Krishi Upaj Mandi Ramanujganj Bharti 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 शाम 5:30 बजे तक रखी गई है।

प्रश्न 2: भृत्य और चौकीदार के पद के लिए क्या पढ़ाई मांगी गई है?
उत्तर: इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपका 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

प्रश्न 3: क्या दूसरे राज्य के लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

प्रश्न 4: फॉर्म कैसे भेजना है?
उत्तर: आपको अपना पूरा भरा हुआ फॉर्म और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी केवल रजिस्टर्ड डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) के माध्यम से भेजना है। सीधे जाकर या किसी अन्य माध्यम से दिए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न 5: क्या इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर: हां, चयन प्रक्रिया में 90 अंकों की एक लिखित परीक्षा और 10 अंकों का साक्षात्कार (Interview) शामिल है।

प्रश्न 6: रोजगार कार्यालय का पंजीयन जरूरी है क्या?
उत्तर: हां, आवेदक के पास छत्तीसगढ़ रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना बहुत जरूरी है। फॉर्म के साथ इसका सर्टिफिकेट भी लगाना होगा।

अगर आपको इस भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना है, या फॉर्म भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिख सकते हैं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके हर सवाल का सही और आसान जवाब दे सकूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *