WCD Kondagaon Bharti 2026: कोण्डागांव महिला बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू, बिना लिखित परीक्षा चयन, ऐसे भरें फॉर्म

WCD Kondagaon Bharti 2026

WCD Kondagaon Bharti 2026: कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भर्ती Kondagaon DHEW Recruitment 2026 के तहत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (DHEW) में संविदा पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ और आई.टी. असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 24 जून से 14 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। आइए इस भर्ती की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।

WCD Kondagaon Bharti 2026: Overview

विवरण जानकारी
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, कोण्डागांव (छ.ग.)
भर्ती का नामKondagaon DHEW Recruitment 2026
योजना का नाममिशन शक्ति (Mission Shakti)
पदों के नामजेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, IT असिस्टेंट
कुल पदों की संख्या03 पद
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक)
नौकरी का स्थानकोण्डागांव, छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटkondagaon.gov.in
WCD Kondagaon Bharti 2026

Table of Contents

CG Mahila Bal Vikas Vibhag Bharti 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

घटनाक्रमनिर्धारित तिथियां
विज्ञापन जारी होने की तिथि23 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि24 जून 2026
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि14 जुलाई 2026 (शाम 05:30 बजे तक)

(नोट: आवेदन शुल्क – इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।)

Mission Shakti Kondagaon Bharti 2026: पदों का विवरण

मिशन शक्ति योजना के तहत निकाले गए इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतन (Salary) दिया जाएगा। रिक्ति और वेतन का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम वर्ग कुल पद
जेण्डर विशेषज्ञअ.ज.जा. (ST)01
वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञअनारक्षित (UR)01
आई.टी. असिस्टेंटअनारक्षित (UR)01
कुल पद03

Kondagaon Zila Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी:

  • जेण्डर विशेषज्ञ पद हेतु: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष। (छ.ग. के स्थानीय निवासियों को छूट मिलाकर अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए)।
  • अन्य सभी पदों हेतु: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष। (छ.ग. के स्थानीय निवासियों को छूट मिलाकर अधिकतम 45 वर्ष तक)।

Chhattisgarh Sarkari Naukri 2026: शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव

इस सरकारी नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) और कार्यानुभव (Experience) होना अनिवार्य है:

1. जेण्डर विशेषज्ञ (Gender Specialist)

  • शैक्षणिक योग्यता: सामाजिक कार्य (Social Work) या अन्य समान क्षेत्रों में स्नातक डिग्री। साथ ही MS Office और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान।
  • अनुभव: महिलाओं के मुद्दों/जेण्डर से संबंधित कार्य में शासकीय, अर्द्धशासकीय या NGO में न्यूनतम 03 वर्ष का अनुभव।

2. वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ

  • शैक्षणिक योग्यता: अर्थशास्त्र (Economics), बैंकिंग या समान कार्य में स्नातक डिग्री। MS Office और टाइपिंग का ज्ञान।
  • अनुभव: वित्तीय साक्षरता या समावेशन से संबंधित कार्यों में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव।

3. आई.टी. असिस्टेंट (IT Assistant)

  • शैक्षणिक योग्यता: कंप्यूटर या आई.टी. (IT) क्षेत्र में स्नातक उपाधि।
  • अनुभव: डाटा प्रबंधन, वेब रिपोर्टिंग में कम से कम 03 वर्ष का अनुभव।
    (ध्यान दें: इस पद के लिए उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।)

Kondagaon WCD Bharti 2026 का वेतन (Salary Details)

पद का नामसैलरी प्रति माहवेतन मैट्रिक्स
जेंडर विशेषज्ञ₹25,780/-लेवल – 8
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ₹20,900/-लेवल – 7
आई.टी. असिस्टेंट₹20,900/-लेवल – 7

Kondagaon WCD Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा की बजाय सीधे 100 अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा:

मूल्यांकन का आधारनिर्धारित अंक (Marks)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Weightage)अधिकतम 60 अंक
कार्यानुभव (Experience)अधिकतम 18 अंक (प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 2 अंक)
छत्तीसगढ़ का मूल निवासी02 बोनस अंक
वॉक-इन-इंटरव्यू / कौशल परीक्षा20 अंक
कुल अंक100 अंक

Kondagaon Mahila Bal Vikas Vibhag Bharti 2026: आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से मांगे गए हैं, इसलिए फॉर्म भरते समय इन स्टेप्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करें:

  1. सबसे पहले कोण्डागांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट (kondagaon.gov.in) पर जाकर नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र का ए-4 साइज पेपर पर साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
  3. फॉर्म में अपनी सभी जानकारी (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि) स्पष्ट अक्षरों में भरें।
  4. 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) फोटोकॉपी संलग्न करें।
  5. एक खाली लिफाफे पर अपना पूरा पता लिखें, उस पर 10 रुपये का डाक टिकट चिपकाएं और फॉर्म के साथ रखें।
  6. मुख्य बड़े लिफाफे के ऊपर “आवेदित पद का नाम” और “प्रेषक का नाम व पूरा पता (ईमेल और मोबाइल नंबर सहित)” स्पष्ट रूप से लिखें।
  7. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन को 14 जुलाई 2026 (शाम 05:30 बजे) तक नीचे दिए गए पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।

फॉर्म भेजने का पता: जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव,कक्ष क्रमांक 118, जिला- कोण्डागांव (छ.ग.), पिन- 494226

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और विज्ञापन को विस्तार से पढ़ने के लिए आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं:

लिंक का नाम (Link Details)यहाँ क्लिक करें
विज्ञापन और फॉर्म (PDF)Download
आधिकारिक वेबसाइटkondagaon.gov.in
अन्य नौकरियां देखेंClick Here
WhatsApp से जुड़ेंJoin Now

Kondagaon Zila Vacancy 2026: (FAQs)

प्रश्न 1: WCD Kondagaon Bharti 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन पत्र विभाग में पहुँचने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 (शाम 05:30 बजे) निर्धारित की गई है।

प्रश्न 2: क्या इस CG Mahila Bal Vikas Vibhag Bharti 2026 में कोई फीस लगेगी?

उत्तर: नहीं, यह भर्ती प्रक्रिया सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है।

प्रश्न 3: क्या आवेदन फॉर्म को साधारण डाक से भेजा जा सकता है?

उत्तर: नहीं, फॉर्म केवल ‘रजिस्टर्ड डाक’ या ‘स्पीड पोस्ट’ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। साधारण डाक वाले फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

प्रश्न 4: क्या दूसरे राज्य के लोग भी इस के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: आई.टी. असिस्टेंट पद के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अन्य पदों पर छ.ग. के निवासियों को बोनस अंक देकर प्राथमिकता दी जाएगी

अगर फॉर्म भरने को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *