CMHO Bijapur Recruitment 2026: बीजापुर CMHO वॉक-इन-इंटरव्यू 16 पदों पर सीधी भर्ती 2026

CMHO Bijapur Recruitment 2026 Notification, CG Health Department Vacancy for 16 posts, walk-in interview details aur direct apply link

CMHO Bijapur Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ ने मेडिकल स्टाफ, ड्रेसर और वाहन चालक के 16 पदों पर संविदा भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर डिग्री धारक युवा योग्य माने जाएंगे। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच वॉक-इन-इंटरव्यू होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ सीधे कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

अगर आप छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो स्वास्थ्य विभाग आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका लेकर आया है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बीजापुर ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) मद के तहत 16 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में बायोमेडिकल इंजीनियर, डेंटल सर्जन, पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट, ड्रेसर और वाहन चालक जैसे अलग-अलग पद शामिल हैं, जिनके लिए 21 से 27 जुलाई 2026 के बीच वॉक-इन-इंटरव्यू रखे गए हैं। कक्षा 10वीं पास युवाओं से लेकर मेडिकल फील्ड में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इसमें शामिल हो सकते हैं।

इस नौकरी में बीजापुर जिले के स्थानीय निवासियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया बहुत ही सीधी है, जहां आपको अपनी मार्कशीट और जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय पर कार्यालय पहुंचना है। आपको किसी भी लंबी लिखित परीक्षा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, सीधे इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

CMHO Bijapur Recruitment 2026 – ओवरव्यू

विवरणजानकारी
विभाग का नाममुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर
भर्ती का प्रकारअस्थायी (संविदा आधार पर 31 मार्च 2027 तक)
कुल पद16 पद
नौकरी का स्थानबीजापुर, छत्तीसगढ़
आवेदन का तरीकावॉक-इन-इंटरव्यू (सीधी भर्ती)
आधिकारिक वेबसाइटbijapur.gov.in

CG Health Department Vacancy 2026 – वैकेंसी की जानकारी

अलग-अलग पदों के लिए कुल 16 रिक्तियां निकाली गई हैं। आप अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार नीचे पदों की संख्या देख सकते हैं।

पद का नामरिक्त पदों की संख्या
बायोमेडिकल इंजीनियर01
हॉस्पिटल कंसल्टेंट01
पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट01
दंत चिकित्सक01
फिडिंग डिमोंस्ट्रेटर02
ड्रेसर04
वाहन चालक06
कुल योग16
CMHO Bijapur Recruitment 2026

Bijapur Govt Job Age Limit – आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 के आधार पर गिनी जाएगी।

आयु का प्रकारआयु सीमा
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

ज़रूरी शैक्षणिक योग्यता

हर पद की जिम्मेदारी के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है। 10वीं पास से लेकर मेडिकल डिग्री धारक उम्मीदवार इसके लिए योग्य हैं।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
बायोमेडिकल इंजीनियरमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Biomedical Engineering में B.E./B.Tech (रेगुलर)।
हॉस्पिटल कंसल्टेंटHospital Administration / Health Management में मास्टर डिग्री (रेगुलर)।
पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंटMPH/MHA Health/MBA Health Care Management या MBBS/BAMS/BUHAS/BDS/Nursing बैचलर डिग्री।
दंत चिकित्सकBDS की डिग्री और CG डेंटल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
फिडिंग डिमोंस्ट्रेटरबी.एस.सी. होम साइंस पास।
ड्रेसर12वीं (बायोलॉजी) पास, 1 साल का ड्रेसर डिप्लोमा और CG पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन।
वाहन चालक10वीं पास और भारी वाहन (Heavy Vehicle) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस।

Bijapur CMHO Application Fee – आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क को लेकर कोई विशेष आवेदन कोई शुल्क नहीं है। यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया है।

वर्ग (Category)आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसीकोई शुल्क नहीं
एससी / एसटी / महिलाकोई शुल्क नहीं

सैलरी की जानकारी

पदों के अनुसार उम्मीदवारों को एकमुश्त वेतन या जिले के कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा।

पद का नामवेतन (प्रति माह)
बायोमेडिकल इंजीनियर₹30,000/- (एकमुश्त)
हॉस्पिटल / पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट₹30,000/- (एकमुश्त)
दंत चिकित्सक₹25,000/- (एकमुश्त)
फिडिंग डिमोंस्ट्रेटर₹12,000/- (एकमुश्त)
ड्रेसर / वाहन चालक₹11,810/- (कलेक्टर दर पर)

CG Walk In Interview Selection Process – चयन प्रक्रिया

चयन समिति द्वारा उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट और कौशल के आधार पर किया जाएगा। आपकी शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक का 70 प्रतिशत हिस्सा मेरिट में जोड़ा जाएगा। अगर आपके पास संबंधित पद का अनुभव है, तो उसके लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही 20 अंकों की एक कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट) ली जाएगी। वाहन चालक के पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना जरूरी होगा। अंत में इन सभी अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची बनेगी और 10 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

CMHO Bijapur Bharti 2026: आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है, आपको सीधे इंटरव्यू वाले दिन उपस्थित होना है। सबसे पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जीवित रोजगार पंजीयन, जाती प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की असली कॉपी और एक सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी तैयार कर लें।

आवेदन पत्र को साफ अक्षरों में भरें और उसमें अपनी फोटो लगाएं। वॉक-इन-इंटरव्यू की तय तारीख पर सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच ‘कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर’ में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। दस्तावेजों के सही सत्यापन के बाद आप आगे की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

CMHO Bijapur Health Department Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

अपने पद के अनुसार इंटरव्यू की तारीख नीचे से नोट कर लें ताकि आप समय पर कार्यालय पहुंच सकें। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन का काम होगा।

पद का नामइंटरव्यू की तारीख
बायोमेडिकल इंजीनियर / कंसल्टेंट21 जुलाई 2026
दंत चिकित्सक23 जुलाई 2026
फिडिंग डिमोंस्ट्रेटर / ड्रेसर24 जुलाई 2026
वाहन चालक27 जुलाई 2026
CMHO Bijapur Recruitment 2026 importent dates

CMHO Bijapur Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक

भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।

महत्वपूर्ण लिंकवेब एड्रेस
बीजापुर जिले की वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय नोटिफिकेशनDownload
Whatsapp चैनल से जुड़ेंJoin Whatsapp

CMHO Bijapur Recruitment 2026 (FAQs)

Q1: बीजापुर स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

A: इस भर्ती में बायोमेडिकल इंजीनियर, ड्रेसर और वाहन चालक सहित कुल 16 रिक्त पद निकाले गए हैं।

Q2: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?

A: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष होनी चाहिए।

Q3: वाहन चालक पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

A: वाहन चालक के लिए आपका 10वीं पास होना और आपके पास हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving License) होना जरूरी है।

Q4: क्या बीजापुर जिले के बाहर के लोग आवेदन कर सकते हैं?

A: बीजापुर जिले के स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय उम्मीदवार नहीं मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।

Q5: वॉक-इन-इंटरव्यू का समय और स्थान क्या है?

A: इंटरव्यू कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीजापुर में तय तारीखों पर होगा। पंजीयन का समय सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक रखा गया है।

Q6: अनुभव प्रमाण पत्र से मेरिट में कितने अंक मिलेंगे?

A: शासकीय संस्थाओं में किए गए काम के अनुभव के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जो अंतिम मेरिट सूची बनाने में जोड़े जाएंगे।

हम उम्मीद करते हैं कि बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आपको आसानी से समझ आ गई होगी। अगर आप इन पदों के लिए पूरी योग्यता रखते हैं, तो अपने सभी जरूरी कागज तैयार कर लें और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू के लिए जाएं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो नौकरी की तलाश में हैं। आगे भी ऐसी ही भर्तियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें।

“छत्तीसगढ़ की अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *